ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में अफीम की खेती से मचा हड़कंप, मक्के की आड़ में हो रही थी खेती… पुलिस व प्रशासन की रेड
Share
Notification Show More
Latest News
सेवा संकल्प अभियान
‘मेरे सपनों का भारत’ में धमतरी के विद्यार्थियों ने रची विकास और राष्ट्र निर्माण की तस्वीर
September 20, 2026
shreekanchanpath 337 # 20 September 2026
September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 20, 2026
पत्नी ने पति के मोटापे का उड़ाया मजाक, तलाक के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पति… जानिए कोर्ट ने क्या कहा?
September 20, 2026
नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में बढ़े निवेश और रोजगार… अब तक 8.23 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव
September 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में अफीम की खेती से मचा हड़कंप, मक्के की आड़ में हो रही थी खेती… पुलिस व प्रशासन की रेड

By Mohan Rao Published March 7, 2026
Share
जांच के लिए पहुंचे कलेक्टर
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के समोदा गांव में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की। ग्राम समोदा में मधुमति ताम्रकार और प्रीति बाला ताम्रकर के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। यहां ऊपर से मक्का और बीच में अफीम साथ में बोई गई। इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सकते में हैं। फिलहाल खेत के मालिक विनायक ताम्रकर व यहां खेती करने वाले राजस्थानी व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दरअसल अफीम की खेती का जानकारी गांव के सरपंच अरुण गौतम को वाट्सएप पर एक फोटो देखकर शक हुआ। इसके बाद गूगल मैप से इसकी जांच की गई तो अफीम की खेती की पुष्टि हुई। 5 मार्च को सरपंच के माध्यम से जेवरा चौकी में सूचना दी गई और फोटो भी भेजे गए। सरपंच ने पुलिस को बताया कि मक्के की फसल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने रेड की। शुक्रवार को रात होने के कारण जांच रोकी गई है। शनिवार को फिर से खेत की जांच शुरू की गई।

दो एकड़ में अफीम की खेती
पुलिस के अनुसार ग्राम समोदा और झेंजरी के पास स्थित खसरा नंबर 310 की यह जमीन मधुमति ताम्रकार और प्रीति बाला ताम्रकर की है। कुल 9 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर खेती हो रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल है। 4 से 5 एकड़ में मक्के की फसल लगी हुई है और इसके बीच अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को मक्के की फसल के बीच अफीम के पौधे लगे मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर तहसीलदार और आरआई को बुलाया। इसके बाद कलेक्टर और प्रशासन की टीम भी खेत में पहुंची। खेत में लगी फसल का निरीक्षण किया गया और सैंपल इकट्ठे किए गए।

सरपंच ने कहा फोटो से मिली जानकारी
समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम ने बताया कि यह जमीन विनायक और बृजेश ताम्रकार की है। उनके परिवार के कई लोगों के नाम पर यह जमीन दर्ज है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। व्हाट्सऐप पर एक फोटो आने के बाद ही इस खेती के बारे में पता चला। वहीं इस मामले में विनायक ताम्रकर का का कहना है कि अफीम की खेती के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जमीन अधिया में खेती के लिए दी गई थी। प्रीतिबाला ताम्रकर और मधु बाला ताम्रकर के खेत में राजस्थानी लोग चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे थे मामले की जांच पुलिस विभाग की ओर से की जा रही है।  उन्हें अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी।

जांच के बाद होगा खुलासा
इस मामले में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना मिली जो शुरुआती जांच में सही पाई गई है। जांच के दायरे में आने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

‘मेरे सपनों का भारत’ में धमतरी के विद्यार्थियों ने रची विकास और राष्ट्र निर्माण की तस्वीर

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

पत्नी ने पति के मोटापे का उड़ाया मजाक, तलाक के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पति… जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में बढ़े निवेश और रोजगार… अब तक 8.23 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव

दुर्ग जिले के अहिवारा सहित मुंगेली और कांकेर में विकसित होंगे आधुनिक उद्यान

Mohan Rao March 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
Next Article ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026 : 25 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा आयोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?