ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में चाकू की नोक पर 8वीं के छात्र का अपहरण, स्कूल में मचा हड़कंप…. जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featuredkorba

CG में चाकू की नोक पर 8वीं के छात्र का अपहरण, स्कूल में मचा हड़कंप…. जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान

By Mohan Rao
Published: September 26, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

कोरबा। यहां चाकू की नोक पर आठवीं के छात्र का अपहरण हो गया। तिमाही परीक्षा दिन अपहरण से स्कूल में हड़कंप मच गया । अपहरण कर्ताओं से किसी तरह से छात्र अपनी जान बचाकर रोते-बिलखते स्कूल पहुंचा और प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। स्कूल पहुंची पुलिस को छात्र के अपहरण पर शक हुआ। जब इसकी सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गए।

यह पूरा मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित तिलकेजा गांव का है। यहां रहने वाला अजय यादव (15) सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। आज सुबह 9:30 बजे वह स्कूल के निकला। स्कूल में तिमाही परीक्षाएं चल रही थी। करीब एक घंटे की देर से वह स्कूल पहुंचा और काफी डरा हुआ था। स्कूल पहुंचने के बाद छात्र सीधे प्रिंसिपल के पास पहुंचा और और बताया कि उसका अपहरण हो गया था और बड़ी मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई है।

छात्र ने बताया कि स्कूल आने के दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और लेकर जाने लगे। एक जगह बाइक रोकी तो किसी तरह वहां से भाग कर अपने आप को बचाया। छात्र की बातें सुनने के बाद प्रिंसिपल भी घबरा गए और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी छात्र ने यही बात बताई लेकिन पुलिस को छात्र की बात पर भरोसा नहीं हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी बात बताई।

परीक्षा से बचने रची झूठी कहानी
पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे परीक्षा नहीं देनी थी इसलिए उसने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। छात्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी नहीं की इसलिए वह परीक्षा नहीं देना चाहता था। छात्र ने बताया कि वह स्कूल के लिए निकला तो एक बाइक को लिफ्ट के लिए रोका। बाइकक पर दो युवक सवार थे। इसके बाद वह बाइक में बीच में बैठ गया। स्कूल की दूसरे रास्ते निकल गया और कुछ दूरी पर उतर गया। छात्र ने बताया कि वह बाइक पर बीच में इसलिए बैठा था ताकि देखने वालों को लगे कि उसे जबरन ले जाया जा रहा है। पुलिस छात्र की कहानी सुनने के बाद उसे समझाइश देकर छोड़ दिया।

दिग्विजय सिंह ने 2023 के चुनाव को कांग्रेस के लिए आखिरी बताया, फिर वापस नहीं आएगी
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने विशेष पहल, भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, तलाशी के दौरान 50 लाख कैश बरामद
कोरोना का कहर: 4 लाख से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 3689 ने गंवाई जान
गुस्ताखी माफ: जो भी करें मर्यादा में रह कर करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NETFLIX पर वेब सीरिज देखने वालों के लिए बुरी खबर, इस नए फीचर ने दर्शकों को किया निराश NETFLIX पर वेब सीरिज देखने वालों के लिए बुरी खबर, इस नए फीचर ने दर्शकों को किया निराश
Next Article Big Breaking: महिला बाल विकास विभाग का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB के एक्शन से सकते में बाकी कर्मचारी Big Breaking: महिला बाल विकास विभाग का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB के एक्शन से सकते में बाकी कर्मचारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?