ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रद्धा और उल्लास से भरी स्पेशल ट्रेन से 850 श्रद्धालु हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना, हुए भाव-विभोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

श्रद्धा और उल्लास से भरी स्पेशल ट्रेन से 850 श्रद्धालु हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना, हुए भाव-विभोर

By Mohan Rao
Published: October 30, 2025
Share
850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुधवार को भक्ति और उल्लास का केंद्र बन गया जब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से जुटे 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। लंबे अरसे बाद धार्मिक आस्था से भरी इस विशेष यात्रा ने स्टेशन परिसर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने श्रद्धालुओं का पुष्प-वर्षा से स्वागत किया और उनके मंगलमय यात्रा की कामना की। अनेक यात्री भावविभोर होकर हाथ जोड़कर “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

इस यात्रा के दौरान यात्रियों को भगवान श्रीरामलला के अयोध्या धाम दर्शन के साथ-साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का भी सुअवसर मिलेगा। श्रद्धालुओं में इस अनोखी यात्रा को लेकर गहरी उत्सुकता और श्रद्धा झलक रही थी। कई बुजुर्ग यात्रियों ने कहा कि यह उनके जीवन की अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा होगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी की ओर से भोजन, पेयजल, चिकित्सा, आरामदायक यात्रा और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित किया कि हर यात्री को सुविधा और सम्मान मिले।

ट्रेन प्रस्थान के समय स्टेशन पर विदाई जैसा भावुक दृश्य देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप, नारों की गूंज और भक्ति संगीत के बीच ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो यात्रियों के चेहरे पर आनंद और भक्ति की झलक साफ दिखाई दी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को जीवनभर की आध्यात्मिक अनुभूति देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जनप्रतिनिधि, आईआरसीटीसी, टूरिज्म बोर्ड एवं रेलवे के कर्मचारी उपस्थिति थे।

राज्यपाल डेका ने निजी विश्वविद्यालयों की ली समीक्षा बैठक, कहा- केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें
सीजीएमएससी ने 6500 दोषपूर्ण टैबलेट्स की आपूर्ति को रोका, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दवाइयों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
Gustakhi Maaf: कांग्रेस के ये फैसले हो सकते हैं गेमचेंजर
महाकुंभ की तैयारी: रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल टे्रन, जानिए श्रद्धालुओं के लिए और क्या है खास, फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी
धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक ‘भारत’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरदार पटेल के 150वीं जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा “रन फॉर यूनिटी
Next Article Special Article : आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?