ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhNewsRaipur

850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: September 24, 2024
Share
850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकले। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को रवाना हुए।

इस दौरान खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, गजेन्द्र यादव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड विवेक आचार्या, सीईओ जिला पंचायत रायपुर, रेलवे एवं पर्यटन के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हो पा रहा है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाया गया है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

विशेष ट्रेन 24 सितबर को रायपुर संभाग के समस्त जिला के 850 यात्रियों को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का लाभ भी मिलेगा।

सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ से दंपती गिरफ्तार
दुर्ग में मासूम की हत्या : सगे चाचा ने दुष्कर्म के बाद कर दी बच्ची की हत्या, कार में किया बंद… पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
Big Breaking: भाजपा ने जारी की भिलाई निगम के 10 और प्रत्याशियों की सूची- 3 सीटों पर अभी भी सस्पेंस
Big news : बिलासपुर में पंच का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क निर्माण नहीं होने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा… Video वायरल
नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां चंद्र घंटा की पूजा, इस मंत्र का करें जाप मिलेगी सिद्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष लेख…. पं. दीनदयाल का समूचा चिंतन सनातन भारतीय संस्कृति का उद्घोष करता है
Next Article छत्तीसगढ़ चेम्बर की भिलाई इकाई पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ, अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा प्रदेश स्तर पर सम्मानित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?