ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 81 वें बैच आरक्षक/जी.डी. के बुनयादी कोर्स का हुआ शपथ समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

81 वें बैच आरक्षक/जी.डी. के बुनयादी कोर्स का हुआ शपथ समारोह

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
81 वें बैच आरक्षक/जी.डी. के बुनयादी कोर्स का हुआ शपथ समारोह
81 वें बैच आरक्षक/जी.डी. के बुनयादी कोर्स का हुआ शपथ समारोह
SHARE

दुर्ग। शपथ समारोह किसी भी बल सदस्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। आज केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, उतई, भिलाई में 81वें बैच आरक्षक /जीडी के बुनियादी कोर्स का शपथ समारोह संपन्न हुआ जिसमें 1237 बल सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस शपथ समारोह की परेड का नेतृत्व आरक्षक/जीडी वैशाख ने किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय अशोक जुनेजा, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, ने परेड की सलामी ली। महानिरीक्षक मध्य खण्ड, के औसुब संजय प्रकाश तथा केऔसुब आर.टी.सी भिलाई के उप महानिरीक्षक हिमाशु पांडेय, ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया ।

इस अवसर पर केऔसुब महानिरीक्षक, मध्य खण्ड संजय प्रकाश ने अपने स्वागत भाषण व कोर्स रिपोर्ट मे अवगत कराया कि इस प्रशिक्षण मे विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षणार्थी शामिल है। उन्होने आगे बताया कि इन प्रशिक्षणार्थियों को 43 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है जिसमें इन्हें औद्योगिक एवं आंतरिक सुरक्षा के अतिरिक्त विभिन्न विषयों जैसे मेजर एक्टस, माइनर एक्टस, मानव अधिकार फील्ड क्राफ्ट, यूएसी तथा विभिन्न आधुनिक हथियारों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है।

शपथ समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय अशोक जुनेजा, भारतीय पुलिस सेवा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र की बदलती परिस्थितियों व जरूरतों के अनुसार स्वंय को तैयार रखने का आह्वान किया, साथ ही साथ अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं लगन के साथ निश्पादित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री कुलदीप सिंह को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अब आग भी हुई महंगी: 14 साल बाद बढऩे जा रहे हैं माचिस के दाम…. दिसंबर से इतने में मिलेगी 1 रुपये वाली डिब्बी
पहली बार बस्तर दौरे पर आई राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने नक्सलियों पर दिया बड़ा बयान, बोलीं गलत नहीं सभी माओवादी
बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर
Big Breaking: ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, बारगढ़ में 5 बोगियां पटरी से उतरीं
किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील हुआ वृंदावन गौठान…
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में सूर्यानगर के रहवासी पहुंचे, कलेक्टर ने कहा हर संभव मदद करेंगे बच्चों की शुरूआती शिक्षा में ध्यान देना आवश्यक-कलेक्टर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?