ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 8 घण्टे के भीतर दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

8 घण्टे के भीतर दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा

By @dmin
Published: January 24, 2020
Share
SHARE

० पुराने रंजिश को लेकर हुई घटना
० 12 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
० मुख्य आरोपी भानू मरकाम सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
० आरोपियों के विरूद्ध मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य
राजनांदगांव। लखोली कन्हारपुरी बायपास रोड पर ओव्हरब्रीज के नीचे 2 युवकों की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, बसंतपुर, चौकी प्रभारी चिखली तथा तकनीकी शाखा प्रभारी उप निरीक्षक भोला सिंह अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंच मौके पर उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों को संरक्षित, संकलित करने के उद्धेश्य से रस्सी द्वारा घटनास्थल सुरक्षित कर वहां उपस्थित लोगों से मृतकों की पहचान कराई जा रही थी कि इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएस धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, गोरख नाथ बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक एसएस शर्मा, मणीशंकर चंद्रा, पुलिस उप अधीक्षक परिवीक्षाण् मयंक रन सिंह, रुचि वर्मा सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहंुचे। मृतकों की पहचान राजेश साहू पिता मोहन साहू उम्र 29 साल तथा राजू उर्फ नयन साहू उम्र 35 साल निवासी लखोली के रूप में होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित निरीक्षक विरेन्द्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लाल मुनाई सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी उप निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया।
मुखबिर की सूचना पर संदेही भानू मरकाम को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान भानू ने मृतक राजू नयन एवं राजेश साहू के साथ पुराने झगड़ा को लेकर बदला लेने की भावना से अपने अन्य साथी विक्की, दीपेश, करण, लोकेश, यशवंत, लोकेश, छगन, योगेश, यशवंत, राजा, पुरूषोत्तम साहू के साथ मिलकर राजू नयन तथा राजेश साहू की हत्या करने की साजिश रची गई तथा योजना अनुसार पूर्व में 3 बार रेकी कर 22 जनवरी को जैसे ही दोनों के ओव्हरब्रीज के नीचे बैठे होने की सूचना मिली तो 4 अलग-अलग मोटर सायकल से पहुंच सभी आरोपियों द्वारा घेर कर अपने पास रखे हुये लाठी, राड़, चाकू, वेसबाल स्टिक से ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान राजू नयन घायल होकर गिर गया व करण मरकाम ने मौके पर पड़ा हुआ पत्थर उठा सर पर पटक दिया, जिससे राजू नयन की मृत्यु हो गई। आरोपियों के मारपीट करते समय राजेश साहू भी गिर गया था जिसके गिरते ही भानू मरकाम द्वारा सिर पर एवं अन्य के द्वारा शरीर पर ताबड़तोड़ मारपीट की गई जिससे उसकी भी मौके पर मृत्यु हो गई। भानू मरकाम आ. गोपाल मरकाम 34 वर्ष साकिन राहूल नगर लखोली राजनांदगांव के मेमोरेण्डम के आधार पर भानू के अन्य साथी करण मरकाम आ. चमरू मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन राहूल नगर लखोली, विक्की मरकाम आ. गोपाल मरकाम 25 वर्ष साकिन राहुल नगर लखोली, दीपेश ढीमर आ. शिवप्रसाद ढीमर उम्र 19 वर्ष साकिन पुराना गंज चौक, यशवंत यादव आ. संतराम यादव उम्र 20 वर्ष साकिन राहूल नगर लखोली, लोकेश ढीमर आ. राजेन्द्र ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी स्कूल मैदान तालाब पार लखोली को गठित पुलिस टीम द्वारा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों योगेश निर्मलकर, राजा, भुवनेश्वर साहू, सर्वेश्वर दास साहू, यशवंत यादव एवं पुरूषोत्तम साहू की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
सीन आफ क्राईम यूनिट दुर्ग की प्रभारी डॉक्टर मेश्राम ने पुलिस द्वारा संरक्षित सुरक्षित रखे गए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम को इस जघन्य हत्या काण्ड का खुलासा 8 घंटे के भीतर करते हुये मुख्य अभियुक्त सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली शेष की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक भोला सिंह प्रभारी तकनीकी शाखा राजनांदगांव, तकनीकी शाखा के प्रआर बसंतराव, चंद्रेश सिन्हा, आर. विभाष सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, हेमंत साहू, अखिलेष साहू, थाना कोतवाली के सउनि विरेन्द्र चन्द्राकर, प्रआर संतोष सिंह, जी. सिरील, जयमल उईके, आरक्षक हरि गोपाल, राम खिलावन सिन्हा, लोकेश, देवेन्द्र विशेष टीम के सउनि तुलाराम बांक, आरक्षक राकेश धुर्वे, अवध किशोर साहू की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
साल के सबसे चर्चित शेयर, जिनमें लगा पैसा तो दिया छप्पर फाड़ रिटर्न
कोरोना के प्रकोप से चीन को मूंगफली निर्यात में रुकावट
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर, अगरबत्ती,चूड़ी, कपड़े आदि का करेंगी व्यवसाय
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने घोषित की नर्सिंग परीक्षाओं की तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान
Next Article सात बकायादारों ने जमा कराये 3,43,285 रु0 बकाया टैक्स
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?