ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन

By @dmin
Published: April 11, 2021
Share
71 calls came on the first day after the start of the Kovid help desk
71 calls came on the first day after the start of the Kovid help desk
SHARE

भिलाई। कोविड हेल्प डेस्क प्रारंभ होने के पहले ही दिन आज 71 लोगों का कॉल आया। कॉल कर लोगों ने एम्बुलेंस की सुविधाएं और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर जानकारियों के बारे में पूछताछ की। वहीं पुलिस कंट्रोल रुम में शुरु की गई हेल्प डेस्क में स्वास्थ्य विभाग व निगम कर्मियों के सहयोग से 50 लोगों का कोरोना टेस्ट और 23 हितग्राहियों का वैक्सीनेशन किया गया। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को ऑक्सीजन की कमी होने पर अस्पताल में बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड -19 संक्रमण में वृद्धि को दृष्टिगत रखतेहुएलगातार अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के दौरान पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं इनके परिवार के सदस्योंमें से कोईकोरोना से संक्रमित होता है , तो उसे पृथक से तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा, कोविड टेस्ट, वेक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता को देखते हुये पुलिस कण्ट्रोल रूम , भिलाई सेक्टर -06 में शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कोविड गाईड लाईन के निर्देशों का पालन करते हुये कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।
कोविड हेल्प डेस्क प्रारंभ होते ही दो पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को ऑक्सीजन की कमी होने पर अस्पताल में बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। कोविड हेल्प डेस्क का कार्य कोविड टेस्ट कराये जाने हेतु सूचना आने पर संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी या इनके परिवार के सदस्य का कोविड टेस्ट कराना, रिपोर्ट प्राप्त करना, रिपोर्ट के आधार पर संबंधित को मेडीसिन उपलब्ध कराना, होम आईसोलेशन या संबंधित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराये जाने हेतु सहायता प्रदान करना, होम आईशोलेशन या अस्पताल में भर्ती मरीजों की वस्तुस्थिति से अवगत होना, इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर निर्देशानुसार सहायता पहुंचाई जाएगी।
इसी प्रकार जिन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं इनके परिवार के सदस्य जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है, जो वैक्सीन नहीं लगाये हैं, उन्हें वैक्सीन लगाया जाएगा । जिले के किसी भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कोविड संबंधी सहायता प्रदान किये जाने के लिए गौरव पांडेय को हेल्प डेस्क इंचार्ज बनाया गया है। वहीं लोगों को आपात चिकित्सा सेवा के लिए 24 घंटे सहायता को हेल्प लाईन नम्बर 94792-42420 एवं वाट्सअप नं . 94792-42152 जारी किया गया है ,जिसमें कॉल कर आवश्यक सुविधा प्राप्त की जा सकेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, डीएसपी निशांत पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
एम जे स्कूल में समर कैम्प का आयोजन, 21 को समापन
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सीएम बघेल ने राजिम में किया सूरज साहू का सम्मान
स्वास्थ्य विभाग की अपील: एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और खांसी, बुखार के लक्षण हो तो आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराएं
अब दुश्मन पर होगा अचूक वार: अगले साल तक तैयार होगा सेना के थिएटर कमांड बनाने का रोडमैप… जानें क्या है यह योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक मिले संक्रमित, मचा हड़कंप
Next Article What is the understanding of his heritage by joining the Heritage Olympiad हेरिटेज ओलंपियाड में शामिल होकर जाने कितनी समझ है अपनी विरासत की… शहर से जुड़े युवाओं ने शुरू किया संस्कृति स्टार्टअप, 18 अप्रैल को होगा ऑनलाईन टेस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?