ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक मिले संक्रमित, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

By @dmin
Published: April 11, 2021
Share
SHARE

जमशेदपुर (एजेंसी)। देश में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब भयावह हो गए हैं और दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही झारखंड के एक मैनेजमेंट स्कूल में 40 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
झारखंड के जमशेदपुर में एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कॉलेज को सील कर दिया गया है। राज्य के सीएमओ डॉक्टर साहिर पाल ने इस बात की जानकारी दी। 

हॉस्टल में छात्रों को किया क्वारंटीन
बता दें कि छात्रों को हॉस्टल ब्लॉक में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को झारखंड में कोरोना के 2,373 नए मरीज मिले। वहीं शनिवार को झारखंड में कोरोना वायरस की वजह से 17 लोगों की मौत हुई और 667 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में कोरोना के कुल मामले 1.37 लाख के पार हो गए हैं। 

जमेशदपुर सबसे ज्यादा प्रभाावित जिला
वहीं झारखंड में 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। झारखंड का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला जमशेदपुर है, जहां हर दिन करीब 200 मरीजों की संख्या सामने आ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩे और जीतने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है। झारखंड में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और दुकानों को भी रात आठ बजे तक ही खुलने का समय दिया है।

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर, डिप्टी सीएम साव ने कहा- खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Gustakhi Maaf: पुलिस अधीक्षक ने पेश की समाज सेवा की मिसाल
राज्योत्यव के दूसरे दिन राज्यपाल डेका बने चीफ गेस्ट, बाले- 25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर
Durg Crime : वकील ने किया अपनी ही टाइपिस्ट से रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात लोकवाणी : छत्तीसगढ़ का बजट न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला : भूपेश बघेल
Next Article 71 calls came on the first day after the start of the Kovid help desk पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?