ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में रिकवरी दर 70.2 प्रतिशत, मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत, यह सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में रिकवरी दर 70.2 प्रतिशत, मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत, यह सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर

By @dmin Published July 19, 2020
Share
कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी
कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी
SHARE

रोजाना हो रही है करीब पांच हजार सैंपलों की जांच, दस हजार तक करने का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन के परिणाम अब दिखने लगे हैं। इस पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए त्वरित कदमों से रोजाना सैंपल जांच की क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं कोविड-19 पीडि़तों के इलाज के लिए स्थापित विशेषीकृत अस्पतालों में त्वरित इलाज से रोज बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

Contents
रोजाना हो रही है करीब पांच हजार सैंपलों की जांच, दस हजार तक करने का लक्ष्यप्रदेश में शुरुआत में ही की रोकथाम की तैयारीतीन जिलों में शुरु होगी आरटीपीसीआर लैब22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश सबसे अच्छे रिकवरी दर वालों राज्यों में शामिल है। यहां 70.2 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में यह दर 54.81 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 68.85 प्रतिशत, बिहार में 64.36 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 49.94 प्रतिशत, तेलंगाना में 67.55 प्रतिशत, ओडि़शा में 67.84 प्रतिशत और झारखंड में 50.57 प्रतिशत है। प्रदेश में अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 5246 में से 3658 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मृत्यु दर के मामले में भी छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों से बेहतर है। यहां मृत्यु दर का प्रतिशत केवल 0.48 है। वहीं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में यह दर 3.91 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 3.31 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 1.31 प्रतिशत, तेलंगाना में 0.95 प्रतिशत, ओडि़शा में 0.67 प्रतिशत, बिहार में 0.74 प्रतिशत और झारखंड में 0.9 प्रतिशत है।

प्रदेश में शुरुआत में ही की रोकथाम की तैयारी

कोविड-19 के संभावित प्रसार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में फरवरी माह के शुरूआत में ही इस पर नियंत्रण और रोकथाम की तैयारी शुरू कर दी गई थी। कोरोना वायरस जांच की सुविधा प्रारंभ में केवल एम्स रायपुर में थी। जगदलपुर, रायपुर और रायगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय लैब तैयार कर कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच सुविधा का विस्तार किया गया है। प्रदेश में 13 जगहों पर ट्रू-नाट विधि से सैंपलों की जांच की जा रही है। साथ ही सभी जिलों में रैपिड एंटीजन किट से भी सैंपलों की जांच हो रही है। अभी रोजाना करीब पांच हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। आगामी कुछ दिनों में इसे दस हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

तीन जिलों में शुरु होगी आरटीपीसीआर लैब

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर के आरटीपीसीआर लैब में अगले आठ-दस दिनों में जांच शुरू हो जाएगी। साथ ही 20 नई जगहों पर आगामी दो हफ्तों में ट्रू-नाट मशीनों से भी सैंपल जांच का काम शुरू हो जाएगा। जांच का दायरा बढ़ाने पूल-टेस्टिंग भी की जा रही है। अभी तक प्रदेश में दो लाख 38 हजार 890 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। पॉजिटिव पाए गए 5246 लोगों में से 3658 के ठीक हो जाने के बाद अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1564 है।

22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था

प्रदेश के आठ क्षेत्रीय और 22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इन अस्पतालों में 3384 लोगों का उपचार किया जा सकता है। इनमें 479 वेंटिलेटर्स के साथ 741 आईसीयू और एचडीयू बिस्तरों की भी व्यवस्था है। इन अस्पतालों के साथ ही 138 कोविड केयर सेंटर भी बनाए गए हैं जहां 8736 लोगों को रखा जा सकता है। सभी कोविड अस्पतालों में एन-95 मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम और जरूरी दवाईयों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव स्टेट कोविड कंट्रोल एंड कमाड सेंटर के माध्यम से जांच और इलाज की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 166 क्वारेंटाइन सेंटर्स में भी 4301 बिस्तर हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों की वापसी को देखते हुए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी करीब 21 हजार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 19, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 243 नए कोरोना पॉजिटिव केस, रायपुर बीरगांव में 22 से टोटल लॉकडाउन
Next Article Guidelines issued regarding the operation of government offices during lockdown लॉकडाउन के दौरान शासकीय कार्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी: कार्यालय प्रमुख की अनुमति से ही मिलेगा प्रवेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?