ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 69th National Film Awards: पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति ने साझा किया बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainmentFeaturedNational

69th National Film Awards: पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति ने साझा किया बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार

By Mohan Rao
Published: August 24, 2023
Share
69th National Film Awards
SHARE

नईदिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा गुरुवार (24 अगस्त) को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिए गए। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक हैं। इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘सरदार उधम’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जलवा रहा। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार उधम’ ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।  इस साल बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने जीता। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया।

पुष्पा फिल्म में शानदार अभिनय के लिए इस साल का बेस्ट एक्टर का अवार्ड अल्लू अर्जुन को मिला। आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। आलिया भट्ट को जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं कृति सेनन ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड ‘आआरआर’ के ‘कोमुराम भीमुडो’ गाने के सिंगर काला भैरव को मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को मिला। जहां एक तरफ ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। 

दिन में कर रहा था प्याज और पत्तागोभी की अनलोडिंग… 10 हजार लगा जुर्माना…. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर मोबाइल टीम की सख्त नजर
3500 यात्रियों से भरे क्रूज पर करॉना का अटैक, 130 लोगों में हो चुका है संक्रमण
बारिश पूर्व निगम क्षेत्र के नालों की सफाई में जुटा निगम का अमला… अधिकतर नालों की हो चुकी है सफाई
वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रमुख सचिव बोरा ने किया अचानकमार का दौरा, पर्यटन को बढ़ावा देने व युवाओं के कौशल उन्नयन पर दिया जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईडी के छापों पर आया सीएम बघेल का रिएक्शन, कहा- पाटन में विजय बघेल नहीं बल्कि ईडी व आईटी लडेंगे चुनाव
Next Article Bhilai Breaking : शराब के नशे में ट्रक लहराना पड़ गया भारी, यातायात की पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर पकड़ा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?