ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 64 करोड़ के जीई रोड उन्नयन एवम सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर वोरा हुए नाराज़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

64 करोड़ के जीई रोड उन्नयन एवम सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर वोरा हुए नाराज़

By @dmin
Published: December 4, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

पीडब्लूडी के अफ़सरों को तेजीं से काम करने के दिये निर्देश
दुर्ग। नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में प्रगति न आने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नाराजगी जताई है। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से कहा है कि ६४ करोड़ की लागत से रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। आम जनता को सौंदर्यीकरण के साथ ही चौड़ी सड़क की सुविधा शीघ्र मिलना चाहिए, लेकिन काम की गति धीमी होने से लोग ऊबडख़ाबड़ सड़क पर आवागमन करने मजबूर हैं। दिन रात सड़क पर उड़ती धूल से लोगों को परेशानी हो रही है। वोरा ने आज इस संबंध में पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी शिकायत की है।

हालत ये है कि भूमिपूजन के बाद लगभग १४ माह पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद टेंडर लेने वाली एजेंसी ने अभी तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण ही नहीं किया है। ड्रेनेज से संबंधित कार्य होने के बाद ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान चौक-चौराहों को शिफ्ट भी किया जाना है। बिना प्लानिंग किये आधे-अधूरे निर्माण कार्य से जीई रोड की दुर्गति हो गई है। बारिश थमने के बाद ऊबडख़ाबड़ सड़क पर पैचवर्क के नाम पर पैबंद लगाने का काम ही किया गया है।

विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। पीडब्लूडी अफसर निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं। जितना काम होना चाहिए था, उसका ५० फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। वोरा ने कहा कि डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए १२ करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। यह काम भी तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जीई रोड जैसे व्यस्ततम रोड पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होना दुर्भाग्यजनक है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर में रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन २ अक्टूबर २०२० को किया था। भूमिपूजन के बाद रोड उन्नयन का काम शुरू करने में लेटलतीफी होती रही। इस योजना को स्वीकृति दिलाने वाले विधायक अरुण वोरा के कड़े निर्देश के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने १२ दिसंबर २०२० को यह काम शुरू कराया। पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन एक साल का समय बीतने के बावजूद न उन्नयन कार्य में प्रगति आई है, न सौंदर्यीकरण का काम हुआ है।

Bhilai Breaking : कोहका–जुनवानी रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार… चालक की हालत गंभीर
Durg breaking : पद्मनाभपुर चौकी बना जिले का 24वां थाना, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
भिलाई-चरोदा में यात्री ट्रेन डिरेल : बोगी में लगी आग…. एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर: हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचा विदेशी प्रतिनिधियों का दल, किया गया पारंपरिक स्वागत
बस्तर के लोगों के लिए विशेष सम्मान, मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- अब बह रही विकास की गंगा
Next Article नगरीय निकायों के चुनाव के कारण सर्वेक्षण कार्य की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई नगरीय निकायों के चुनाव के कारण सर्वेक्षण कार्य की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?