सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 6 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटने के बाद खेलने गया बच्चा फिर नहीं लौटा। रातभर तलाश के बाद दूसरे दिन भी बच्चे की तलाश होती रही। लंबी तलाश के बाद घर से कुछ दूरी पर खेत बच्चे की लाश दफन मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर किया और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और कोई नहीं बल्कि बच्चे का चाचा ही निकला।
सरगुजा के धौरपुर थाना क्षेत्र में यह खौफनाक घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार (20) को हत्या के इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने 6 साल के भतीजे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में दफना दिया। बताया जा रहा है कि जहां बच्चे को दफनाया था वहां ज्यादातर लोगों का आना जाना नहीं लगा रहता था।
ऐसे पहुंची आरोपी तक
बच्चे के लापता होने के बाद जब परिजन उसकी तलाश कर रहे थे तो ओरोपी ने जिस जगह बच्चे को दफनाया था वहां की मिट्टी लाल दिखी। शक होने पर वहां की मिट्टी हटाई गई तो बच्चे का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मृतक बच्चे के पिता ने अपने चचेरे भाई अशोक कुमार पर शक जताया था। इस आधार पर पुलिस ने लोहारपारा चंगोरी थाना धौरपुर निवासी अशोक कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में शुरुआत में गुमराह करने के बाद आखिरका उसने सच उगल दिया।




