ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल… 31 जनवरी को गोंदिया से चलेगी पहली ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल… 31 जनवरी को गोंदिया से चलेगी पहली ट्रेन

By Mohan Rao
Published: January 27, 2024
Share
SHARE

भिलाई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने यहां के लोगों को नि:शुल्क दर्शन कराने का वादा किया था। वादे के मुताबिक अब इसका समय आ गया है। सरकार की घोषणा के बाद अब रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से अयोध्या के लिए 6 आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगी। 31 जनवरी को पहली ट्रेन गोंदिया से रवाना होगी। गोंदिया के अलावा रायपुर, दुर्ग और अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनें चलेंगी।

यात्रियों को 18 फरवरी को बिलासपुर से इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 7 और 28 फरवरी को 08201 नंबर के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना होगी। राज्य सरकार की ओर ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन की टिकट और कैटरिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी संभाल रही है। आने-जाने दोनों तरफ से टिकट की बुकिंग की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

31 जनवरी को पहली ट्रेन
गोंदिया से 31 जनवरी और 25 फरवरी को यह ट्रेन रवाना होगी, जो गोंदिया से 10:05 बजे छूटकर 11:01 बजे डोंगरगढ़, 11:25 बजे राजनांदगांव, 12:10 बजे दुर्ग, 13:00 बजे रायपुर, भाटापारा 15:25 बजे, उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, इस ट्रेन का पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों में ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 10:25 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दो फरवरी और 27 फरवरी को अयोध्याधाम से छूटेगी।

7 और 28 फरवरी को दुर्ग से छूटेगी
7 और 28 फरवरी को 08201 नंबर के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाा होगी। यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से 12:20 बजे छूटकर 15:25 बजे उसलापुर, 16:48 बजे पेंड्रारोड, 17:35 अनूपपुर और शहडोल, उमरिया समेत कुछ और प्रमुख रेलवे स्टेशनों में ठहरते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 9 फरवरी और 1 मार्च को अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

14 फरवरी को राजधानी रायपुर से चलेगी
आस्था स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को राजधानी रायपुर से चलेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन से 08203 नंबर के साथ 13:00 बजे रवाना होगी, और 15:25 बजे उसलापुर, 16:48 बजे पेंड्रारोड, 8:59 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन होते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 16 फरवरी को अयोध्या से रायपुर के लिए रवाना होगी।

बिलासपुर से 18 फरवरी को छूटेगी ट्रेन
आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 18 फरवरी को को चलेगी। बिलासपुर स्टेशन से 08207 नंबर के साथ 15:05 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जो 15:25 बजे उसलापुर, 16:48 बजे पेंड्रारोड, 17:35 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन के बाद अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 20 फरवरी को ट्रेन अयोध्याधाम से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

 21 फरवरी को अनूपपुर से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा अनूपपुर से 21 फरवरी को आस्था स्पेशल रवाना होगी। अंबिकापुर से रेलवे स्टेशन से 08211 नंबर के साथ एक और आस्था स्पेशल ट्रेन 17:40 बजे निकलेगी, जो 18:20 बजे शहडोल, 19:42 बजे उमरिया और सुल्तानपुर होते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में अयोध्यायधाम से यह ट्रेन 23 फरवरी को छूटेगी।

किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
Gustakhi Maaf: समाज में जहर घोलने वाले हो जाएं सावधान
ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना रेल फ्लाईओवर, दूर होगी बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की समस्या
Next Article सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?