नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रहा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 17 लाख के पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। जिनमें से 5,67,730 सक्रिय मामले हैं, 11,45,629 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है।





