ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: टेस्टिंग बढ़े तो देश में संक्रमण के मामले भी बढ़े, रिकवरी रेट दे रही राहत, पिछले 24 घंटों में सामने आए 52 हजार नए केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: टेस्टिंग बढ़े तो देश में संक्रमण के मामले भी बढ़े, रिकवरी रेट दे रही राहत, पिछले 24 घंटों में सामने आए 52 हजार नए केस

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। देश में टेस्टिंग बढऩे के बाद कोरोना के मामले भी ज्यादा सामने आने लगे हैं। देशभर में कोरोना के अबतक 18.55 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 39 हजार के करीब लोगों की जान चली गई। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,61,182 टेस्ट हुए हैं। अच्छी खबर ये है कि 12,30,000 से भी अधिक लोग सही हो चुके हैं। यानी एक्टिव मामले अब करीब 5.85 लाख के करीब बचे हैं। इनमें भी गंभीर रूप से लगभग 8,944 लोग ही बीमार हैं। कहा जा सकता है कि देश में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट राहत दे रहा है।

Contents
  • अब तक दो करोड़ से ज्यादा सैंपलों का परिक्षण
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देशभर से 52,050 नए मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,55,746 हो गई है। जिनमें से 5,86,298 सक्रिय मामले हैं, 12,30,510 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 38,938 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट ने रफ्तार पकड़ ली है। देशभर के राज्यों का आंकड़ा देखें तो फिलहाल रिकवरी रेट 66 फीसदी से ज्यादा हो गया है।

अब तक दो करोड़ से ज्यादा सैंपलों का परिक्षण

देशभर में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लैब की संख्या बढ़ाने के साथ ही देशभर में टेस्टिंग बढ़ी है। जिस तेजी से टेस्टिंग बढ़ी है उसके अनुसार संक्रमितों की संख्या भयावह नहीं है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,08,64,750 है। जिसमें 6,61,182 नमूने शामिल हैं जिनका परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि मैं कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हूं और मुझे एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो मेरे संपर्क में आए थे, मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को क्वरंटीन में रखें।

युवाओं को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय का स्वागत…. युवा कांग्रेस ने हाथो में तख्ती लेकर जताया भूपेश सरकार का अभार
Bhilai Crime : ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरे के दस्तावेज से मोबाइल फायनेंस कराने के बाद बेच देता था शातिर
जिले के ढाई सौ युवाओं को मिला दीपावली के पहले गिफ्ट, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती पवार ने सौंपे नियक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ में अब तक 446.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान समाज कल्याण विभाग के हितग्राहियों को सहायक उपकरण एवं चेक का किया वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
Next Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर राहत: रिकवरी रेट बढ़ा, पिछले तीन दिनों में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?