ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्ण लाॅकडाउन में वसूला 4800 जुर्माना: लाॅकडाउन में पढ़ा रही थी ट्यूशन…. परचुन की दुकान खुलने पर किया सील…. एडीएम पहुंचे रिसाली मार्केट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पूर्ण लाॅकडाउन में वसूला 4800 जुर्माना: लाॅकडाउन में पढ़ा रही थी ट्यूशन…. परचुन की दुकान खुलने पर किया सील…. एडीएम पहुंचे रिसाली मार्केट

By @dmin
Published: September 24, 2020
Share
4800 fine in full lockdown: Tuition was teaching in lockdown
4800 fine in full lockdown: Tuition was teaching in lockdown
SHARE

रिसाली । पूर्ण लाॅकडाउन होने मुनादी कराने के बाद भी गुरूवार को मोहारी मरोदा में 25 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षक समेत किराना दुकान संचालक के खिलाफ रिसाली निगम के अधिकारियों ने कार्यवाही की। लाॅकडाउन की समीक्षा करने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सुबह से ही भ्रमण पर थे। अपर कलेक्टर के साथ नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व तहसीलदार भी क्षेत्र का जायजा लिया।
बार-बार चेतावनी के बाद भी लाॅकडाउन नियमों को तोड़ने वालों से निगम के अधिकारियों ने कुल 4800 रूपए जुर्माना वसूल किया। राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, रामेश्वर निषाद की संयुक्त टीम ने स्टेशन मरोदा में जन्नत किराना स्टोर्स को सील कर पटेल किराना दुकान का तराजू-बाट को जप्त किया। इसी तरह नेवई भाठा के बलराम किराना स्टोर्स के संचालक गंभीर साहू से 3000 जुर्माना वसूला। मोहारी मरोदा में ट्यूशन क्लास लेने वाली साफिया बानो से 1600 अर्थदण्ड लेकर कड़ी चेतावनी दी गई। वह 25 बच्चों को एकत्र कर अपने निवास स्थान में ट्यूशन दे रही थी। इसके अलावा बिना मास्क घर से निकलने पर 2 लोगों से 200 रू. चालान काटा।

पूर्ण लाॅकडाउन में सुबह व शाम की सैर को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी लोग घरों से सुबह की सैर के लिए निकले थे। प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार की टीम दशहरा मैदान रिसाली पहुंचकर योगा कर रहे दर्जन भर लोगों को चेतावनी देते घर भेजा। वहीं कृष्णा टाकिज रोड स्थित सिंह चश्मा दुकान को बंद कराया। उल्लेखनीय है कि पूर्ण लाॅकडाउन में केवल दवा दुकान को निर्धारित समय तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।

पूर्ण लाॅकडाउन की समीक्षा करने एडीएम व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे तहसीलदार के साथ रिसाली क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त बाजार व रिहायशी इलाके तक पहुंचे। निरिक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता से चर्चा की।
लाॅकडाउन निरीक्षण के बाद अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी नेवई में निर्माणधीन गौठान का निरीक्षण किए। इस दौरान अधिकारियों ने मवेशियों को रखने बनाए स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वर्मी खाद बनाने के लिए तैयार टेंक का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए।

8 करोड़ खर्च करने के बाद भी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का काम अधूरा, विधायक वोरा ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों की लगाई क्लास
फॉर्म 26AS में बदलाव, बेहद आसानी से दाखिल कर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न्स
ग्राम झझपुरी कला और सारधा में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दशहरा मिलन समारोह का हुआ आयोजन
युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नही देने वाले 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Difference found after investigation in self return submitted by Surya Treasure Island: 2570100 to be recovered now सूर्या ट्रेजर आईलैंड द्वारा प्रस्तुत स्व विवरणी में जांच उपरांत पाया गया अंतर: अब 2570100 की होगी वसूली
Next Article पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी: इस साल नहीं होगा उत्सव का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?