ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 8 करोड़ खर्च करने के बाद भी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का काम अधूरा, विधायक वोरा ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों की लगाई क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

8 करोड़ खर्च करने के बाद भी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का काम अधूरा, विधायक वोरा ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों की लगाई क्लास

By Om Prakash Verma
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

दुर्ग। दुर्ग भिलाई ट्विन सिटी के बीच बन रहे 16 करोड़ की लागत के ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य 24 माह गुजर जाने के बाद भी अधूरा है। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर एवं निगम अमले के साथ ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट पर पहुंच कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। विधायक वोरा ने धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 2 वर्ष पूर्व ट्विन सिटी की जनता को पिकनिक स्पॉट की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा राशि की स्वीकृति देकर भूमिपूजन किया गया था जिसके कार्य पूर्णता के लिए 18 माह का समय निर्धारित था किंतु दो वर्षों में भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है।

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट एक महत्वपूर्ण परियोजना है जहां स्वच्छ वातावरण में ओपन जिम, साइकल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक बच्चों के झूले गार्डन एवं फूड कोर्ट बन जाने से लोगों को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का लाभ मिलेगा मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक करने वालों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा साथ ही कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। बीच मे स्थित आइलैंड में 36 फ़ीट ऊंची छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जाएगी जिसके लिए मुख्यमंत्री की सहमति ली जा चुकी है। कांग्रेस शासन के आने के बाद से ही प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति जनता का रुझान बढ़ रहा है जिस कड़ी में छत्तीसढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने से युवा पीढ़ी भी प्रदेश के पुरखों एवं परम्पराओं को करीब से जुडऩे का अवसर प्राप्त कर सकेगी।

वोरा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 3 माह के भीतर पिकनिक स्पॉट का कार्य पूर्ण किया जाए समय सीमा के साथ कोई समझौता ना किया जाए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी, आर के पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष , अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुआल, राजकुमार साहू ,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रवीण चंद्राकर उपस्थित थे।

Bhilai : सुपेला फ्लाईओवर पर हादसा, पहले कार को ठोकर मार कार ट्रक चालक दूसरे ट्रक से भिड़ा, लगा जाम
दुकान तोड़ने गई दुर्ग निगम की टीम बैरंग लौटी, जेसीबी के सामने खड़ी हो गई महिला
नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है प्रगति पोर्टल, सीएम साय बोले- 3,300 से अधिक परियोजनाओं को मिली गति
खड़ी कार के पहिए चुरा ले गए चोर, रात में घर के बाहर किया था पार्क सुबह देखा तो पहिए गायब
कैंप क्षेत्र में फायरिंग : एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1xbet Azərbaycan Yükle Android Və Iphone: Bonus 100, Giriş, Idman Mərclər
Next Article देश की राजधानी में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती, 5.9 तीव्रता का था भूकंप

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?