ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से 45 प्लस वालों को टीका, सेक्टर 5 संत विजय ऑडिटोरियम में लगाया गया शिविर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

आज से 45 प्लस वालों को टीका, सेक्टर 5 संत विजय ऑडिटोरियम में लगाया गया शिविर

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
Achievement of Durg district on vaccination: 216000 people have
Achievement of Durg district on vaccination: 216000 people have
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज यानी 1 अप्रैल से देशभर में टीकाकरण का तीसरा अभियान शुरू हो गया है। तीसरे अभियान में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोराना का टीका दिया जा रहा है। देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में टीका केंद्र पर लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं सेक्टर-5 संत विजय ऑडिटोरियम भिलाई में 45 साल से ऊपर वाले लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं। वैक्सीन लगाने आए वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व पार्षद नीरज पाल द्वारा कुर्सी, पानी, सैनिटाइजर व मास्क की वितरण भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहले फेज में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को ही टीका लग रहा था। लेकिन अब 1 अप्रैल से 45 साल तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

शिविर में इंतजार करते लोग
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं। बड़ी संख्या में यहां पर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। आज से 45 साल से ऊपर वाले लोगों को भी कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई में 45 प्लस से ऊपर वाले लोग टीका केंद्र पर पहुंच रहे हैं। लोग टीका लगाने का इंतजार कर रहे हैं।

एक महीने में कोरोना के 70 फीसदी मामले बढ़े
बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एक महीने के भीतर कोरोना के 70 फीसदी मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि जिन जिलों में कोरोना की दूसरी लहर फैल रही है, वहां पर दो सप्ताह के भीतर 45 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया गया है।  

6 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया जा चुका है टीका
अब तक देश में कोरोना के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा केस आ चुके हैं, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस के मामले उस वक्त बढ़ रहे हैं जब देशभर में टीकाकरण की मुहिम चल रही है। जनवरी से शुरू हुए इस अभियान को तीन महीने बीत चुके हैं।  30 मार्च तक देशभर में 6,11,13,354 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया चुका है। 

यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत…. दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस
Big Breaking : कांकेर में 3 लाख के ईनामी नक्सली सन्नु माड़वी ने किया सरेंडर, कई वारदात में था शामिल
Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 41810 नए मरीज, 496 की मौत
एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स
गोधन न्याय योजना: चरवाहे मोहित ने गोबर बेचकर जमीन खरीदने का सपना किया पूरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15 सीबीएसई बोर्ड : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं प्रदेश में बेकाबू हो रहा कोरोना: सामने आए 4563 नए मरीज, 28 की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?