ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 40 डिग्री सेल्सियस तापमान भी होगा बेअसर, चीन के सामने डटे भारतीय सैनिकों के लिए लद्दाख में बनाए गए स्पेशल घर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

40 डिग्री सेल्सियस तापमान भी होगा बेअसर, चीन के सामने डटे भारतीय सैनिकों के लिए लद्दाख में बनाए गए स्पेशल घर

By @dmin
Published: November 18, 2020
Share
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के साथ लद्दाख में टकराव में कमी नहीं आने और सर्दियों में तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए भारतीय सेना ने यहां तैनात हजारों सैनिकों के लिए आधुनिक आवास की व्यवस्था की है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के किसी भी दुस्साहस को रोकने के लिए हजारों सैनिक तैनात हैं और मई से ही पोजीशन संभाले हुए हैं।

भारतीय सैनिक जिन इलाकों में तैनात हैं उनमें से कुछ जगहों पर तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 फीट तक बर्फबारी हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया, ‘सालों से यहां बनाए जा रहे समुचित व्यवस्थाओं वाले स्मार्ट कैंप्स के अलावा आधुनिक आवासीय प्रबंध भी किए गए हैं, जिनमें बिजली, पानी, हिटिंग फैसिलिटी, हेल्थ और हाइजीन का अच्छा ध्यान रखा गया है। सैनिकों को किसी चीज का अभाव नहीं है और वे किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं।
बुधवार को एलओसी से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें सेना की ओर से बनाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर दिख रहे हैं। इन्हें अंग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों की मदद के लिए बनाए गए हैं। सीमा पर तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन में सैन्य कमांडर्स स्तर की कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन जमीन पर अभी कोई बदलाव नहीं आया है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘सामरिक तैनाती के मुताबिक अग्रिम पंक्ति के सैनिकों की व्यवस्था गर्म टेंट्स में भी की गई है। आपातकाल के लिए पर्याप्त नागरिक ढांचाओं को भी चिह्नित किया गया है। एलओसी पर तैनात सैनिकों को
लॉजिस्टिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए भारत ने काफी प्रयास किए हैं। इनमें अमेरिका से गर्म कपड़े मंगाना भी शामिल है। भारत ने अमेरिका से 15 हजार से अधिक एक्सटेंडेंट वेदर क्लोदिंग सिस्टम आयात किए हैं।
भारतीय सेना और पीएलए के बीच एलओसी पर टकराव वाले स्थानों से तनाव कम करने के लिए आठ दौर की बातचीत हो चुकी है। पिछली बार 6 नवंबर को हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि अग्रिम पंक्ति के सैनिक संयम बनाए रखें और गलतफहमी और गलत आकलन से बचें। उन्होंने जल्द ही कॉप्र्स कमांडर स्तर पर नौवें दौर की बातचीत पर भी सहमति जताई, लेकिन इसके लिए कोई तारीख नहीं निर्धारित की गई है।

Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा
छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन, जशपुर में खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया 45 बोरी धान
मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- मौखिक टिप्पणियों पर नहीं रुकेगी मीडिया कवरेज, हाईकोर्ट ने खारिज की चुनाव आयोग की याचिका
तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू पहुंचे दुर्ग, समाज के युवाओं ने किया स्वागत
बीजेपी की प्लानिंग से कमलनाथ सरकार के लिए ‘मुसीबत’ बन सकते हैं दिसंबर के ये 4 दिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्टी का आयोजन: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सजग प्रहरी की भूमिका : प्रदीप जैन राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्टी का आयोजन: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सजग प्रहरी की भूमिका : प्रदीप जैन
Next Article एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, कहा- एक भूल से मिनटों में खाली हो सकता है खाता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?