ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश
4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश
SHARE

आंगनबाडिय़ों में हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण जारी रहेगा
गर्भवती माताओं और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को टिफिन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा गरम भोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे जिले जहां कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद किया गया है, वहां सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गर्भवती माताओं एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर टिफिन व्यवस्था के माध्यम से गरम भोजन प्रदान करने कहा है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के वर्तमान प्रसार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम हेतु 4 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अन्तर्गत जिला स्तर पर निर्धारित मीनू अनुसार गरम भोजन एवं पोषण सामग्री का वितरण यथावत् रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे सुपोषण चौपाल, समूह की बैठकें इत्यादि नहीं होंगे पर गृह भेंट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान अन्तर्गत प्राथमिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) की गतिविधियां निरंतर रखी जायेंगी। इसके साथ ही अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा बच्चों एवं महिलाओं का नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच करने कहा गया है।

जारी निर्देश में आंगनबाडिय़ों के बंद रहने के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता रहे इसके लिए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में उपलब्ध चांवल व अन्य कच्ची सामग्री को खराब होने से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कान से पानी निकालने के लिए न झटकें सिर, ब्रेन डैमेज का खतरा
थमने का नाम नहीं ले रही है श्रद्धा दास की हॉटनेस, इस ड्रेस में शेयर की फोटो
CG Breaking : सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
सियासी नौटंकी : नई सरकार बनाने की हलचल! बुलाई गई सांसदो और विधायकों की बैठक
राजदीप ने भारतीय सेना से लेकर एमेज़ॉन का अमेजोनियन बनने तक के अपने अनुभवों पर की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च
Next Article छत्तीसगढ़ चेम्बर ने नगर निगम को दिये 5000 कंबल एवं 1000 डस्टबीन छत्तीसगढ़ चेम्बर ने नगर निगम को दिये 5000 कंबल एवं 1000 डस्टबीन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?