ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मृति नगर में 35 लाख की चोरी : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी घुसपैठिया, पुलिस के हाथ आए पुराने 500 के नोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

स्मृति नगर में 35 लाख की चोरी : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी घुसपैठिया, पुलिस के हाथ आए पुराने 500 के नोट

By Mohan Rao
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

भिलाई। स्मृति नगर में पिछले दिनों सौरभ जैन के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बांग्लादेश का घुसपैठिया निकला। चोरी के इस मामले में पुलिस चोरों तक तो पहुंच गई लेकिन कैश बरामद नहीं हुआ। दुर्ग पुलिस के हाथ आरोपी के पैन कार्ड,पासपोर्ट, फर्जी आधार कार्ड व भारत में चलन से बाहर हो चुके रुपए बरामद हुए । चोरी की रकम को शातिरों ने पहले की बांग्लादेश अपने एक साथी के हाथों रवाना कर दिया। इस पूरे मामले का आज दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया है।

बता दें इस मामले में सौरभ जैन ने चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को दोपहर 14:00 बजे के करीब अपनी पत्नि को अपने ससुराल छोड़ने कादंबरी नगर घर में ताला बंद करके गये हुये थे। रात्री 11 बजे घर वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति बेडरूम का ग्रील खोलकर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। इनके घर से लगभग 35 लाख रुपए की चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने धारा 457,380 अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये। तकनीकी आधार पर चोरी करने वाला गिरोह बांग्लादेश का होना पाया गया। इनकी उपस्थिति वर्तमान मे पश्चिम बंगाल के नरेन्द्रपुर थाना मे मिली। इसके बाद एक टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। टीम द्वारा बंगाल के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

इस दौरान पता चला कि आरोपी मो.हसमत खलीफा व अलताफ हुसैन थाना नरेन्द्रपुर के काली बाजार क्षेत्र मे विगत 15 दिनों से किराये का मकान लेकर रहे हैं। जिसे थाना नरेन्द्रपुर पुलिस की सहायता से रेड कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों में एक बांग्लादेशी घुसपैठिया है ओर विदेश की जेल में भी रह चुका है।

आरोपियों को थाना नरेन्द्रपुर लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को अपने अन्य साथी रूकन, निषाद, संजीत के साथ घटना को अंजाम देना बताया। चोरी की हुई नगदी रकम लगभग 35 लाख रुपए को लेकर रूकन बांग्लादेश चला गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाजरब, मोबाईल एवं बांग्लादेशी सीम कार्ड, पासपोर्ट, आधारकार्ड, भारत में चलन से बाहर हो चुके 29500 रुपए  बरामद कर आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया।

बंगाल में ममता को एक और झटका, मंत्री पद से लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा
रफ्तार ने ली जान: ट्रक के पहिए के नीचे आए 4 साल के बेटे व पिता की मौके पर मौत
टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
Breaking News : सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्रिंसिपल ने की छात्राओं से छेड़छाड़, थाने पहुंची छात्राओं की शिकायत पर प्रिंसिपल गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को “आमचो कुटुम्ब” की दी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर बैठे दी जा रही है सोलह तरह की सुविधा,१४५४५ पर कॉल करने वाले ९७१७ हितग्राहियो के घर तक पहुचा प्रमाण पत्र घर बैठे दी जा रही है सोलह तरह की सुविधा,१४५४५ पर कॉल करने वाले ९७१७ हितग्राहियो के घर तक पहुचा प्रमाण पत्र
Next Article Big accident in Balod : बारात से लौट रहे बोलेरों की तेज रफ्तार ट्रक से भिड़त, दो बच्चों से 11 लोगों की मौत… सीएम बघेल ने जताया दुख

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?