ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्रिंसिपल ने की छात्राओं से छेड़छाड़, थाने पहुंची छात्राओं की शिकायत पर प्रिंसिपल गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्रिंसिपल ने की छात्राओं से छेड़छाड़, थाने पहुंची छात्राओं की शिकायत पर प्रिंसिपल गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 8, 2022
Share
आरोपी प्रिंसिपल पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। शांति नगर स्थित सेंटजेवियर स्कूल के प्रिंसिपल (फॉदर) पर यहां की छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल के खिलाफ छात्राओं ने सुपेला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दो पन्नों के शिकायत पत्र में छात्राओं ने प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में छात्राओं के पक्ष में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा और स्कूल के प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई करने मांग की गई है। शिकायत करने के बाद सुपेला पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल की कुछ छात्राएं यहां के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची। छात्राओं ने अपने शिकायती आवेदन में बताया है कि स्कूल के प्रिंसिपल कन्नन आनंद कुमार का व्यवहार उनके साथ सही नहीं है। बीते तीन माह से भी ज्यादा समय से वे यहां पढ़ने वाली कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं की छात्राओं को गलत तरीके से और गलत जगह टच करते हैं। किसी ना किसी बहाने से प्रिंसिपल ऑफिस बुलाते हैं इधर-उधर की बात करने के बाद गलत व्यवहार करते हैं।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल यहां तक कहते हैं कि मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है इसलिए आप लोगों को देखना पसंद करता हूं। आप लोग को लाइक करता हूं। छात्राएं जब इसके लिए मना करती हैं तो वे बोलते हैं कि मैं तुम्हारा भाई हूं बाप के समान हूं उसके बाद छात्राओं के करीब आकर गालों पर किश करने लग जाते हैं। छात्राओं का यह भी आरोप है कि प्रिंसिपल कुछ कुछ गंदी बातें भी पूछने लग जाते हैं। यहां तक कि वह हमारे टॉयलेट के सामने खड़े हो जाते हैं और अंदर देखने की कोशिश भी करते हैं।

छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें किसी भी बहाने से छुट्टी के बाद रोकने की कोशिश करते हैं। शाम को अपने घर पर भी बुलाते हैं। कुछ लड़कियां तो प्रेशर देने के कारण के घर भी जा चुकी हैं। दसवीं की एक छात्रा उसके घर गई थी और वापस आने के बाद सहमी सहमी रहने लगी। छात्राओं ने यह भी कहा कि वाइस प्रिंसिपल मिस्टर इकबाल जोसेफ व एडमिनिस्ट्रेशन स्वाती मैम से कंप्लेन करने पर उन्होंने यह बात किसी को बताने से मना किया।

स्कूल मैनेजमेंट ने खानापूर्ति
स्कूल के मैनेजर को इसके खिलाफ कंप्लेंट करने पर मैनेजमेंट की नाममात्र की बैठक हुई। जिसमें उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। उसके कुछ दिन बाद प्रिंसिपल कि गलत हरकतें और ज्यादा बढ़ गई। प्रिंसिपल की गंदी हरकतें इतनी ज्यादा है कि वह जूनियर क्लासेस की बच्चियों के साथ भी गलत व्यवहार करते हैं। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल ने जबरदस्ती हमारा मोबाइल नंबर भी ले लिया है और गंदी गंदी मैसेजेस करते हैं और अश्लील फोटो भी भेजते हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल की हरकते दिन ब दिन बढ़ने लगी हैं और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाए।

पांच छात्राओं ने दी है शिकायत
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने इस मामले में बातया कि सेंट जेवियर स्कूल की पांच छात्रओं ने आवेदन दिया है। शिकायत के बाद प्रिंसिपल कन्नन आनंद को हिरासत में लिया गया। फिलहाल धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर की गई है। छात्राओं से महिला अधिकारी पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ के बाद अन्य धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao October 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पहुंचा हर मोहल्ले एवं गलियों तक… बच्चों के साथ विधायक वोरा ने भी कंचे-बांटी खेल में आजमाए हाथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पहुंचा हर मोहल्ले एवं गलियों तक… बच्चों के साथ विधायक वोरा ने भी कंचे-बांटी खेल में आजमाए हाथ
Next Article CM भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ… CM भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?