नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई में नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन मामले में उनको सिंगर गुरु रंधावा के साथ हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में बेल पर रिहा भी कर दिया गया। मुंबई में उनके खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस ने एक क्लब में रेड डाली, जिसमें 34 लोगों को हिरासत में लिया गया, रैना और गुरु रंधावा भी इन लोगों में शामिल थे।





