ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन
राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन
SHARE

राजनांदगांव। जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 829 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। शासन द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर युवाओं में नेतृत्व विकास स्वावलंबन तथा शिक्षा एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए विशेष प्रयास किए गए। राजनांदगांव जिले अंतर्गत कुल 889 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाना है। जिसमें से अब तक 829 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा चुका है। सभी क्लब के लिए बैंक में खाता खोल दिया गया है। शासन द्वारा प्रति क्लब 25 हजार रूपए के मान से शासन की ओर से 2 करोड़ 22 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। जिसे एसडीएम के खातों में अंतरित किया जा चुका है। राजीव युवा मितान क्लब के सभी खाते में राशि अंतरित करने की प्रक्रिया जारी है। जिले में कुल 53 मिनी स्टेडियम को राजीव युवा मितान क्लब के कार्यालय हेतु रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

  • युवा मितान क्लब के लिए बैंक में खाता खोला गया
  • शासन द्वारा 2 करोड़ 22 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई
  • जिले में कुल 53 मिनी स्टेडियम को राजीव युवा मितान क्लब के कार्यालय हेतु रंगाई पुताई का किया गया कार्य
  • युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मिलेगा अवसर
  • शासन द्वारा युवाओं को नेतृत्व विकास, स्वावलंबन तथा शिक्षा एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
  • राजीव युवा मितान क्लब द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न गतिविधियों किया जाएगा आयोजन

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई 2022 को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब राजनांदगांव विकासखंड में 112, खैरागढ़ विकासखंड में 114, छुईखदान विकासखंड में 107, डोंगरगढ़ विकासखंड में 101, डोंगरगांव विकासखंड में 76, छुरिया विकासखंड में 118, अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 69, मोहला विकासखंड में 57, मानपुर विकासखंड में 59 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में भी राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। युवा शक्ति को सही दिशा देने तथा विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा एवं खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को कुपोषण को दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

‘डीएसपी तेरी वर्दी उतरवा दूंगा’, पूर्व एमएलसी के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में 700 बिस्तर के नए चिकित्सालय भवन का किया भूमिपूजन
अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके
चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर भागा बदमाश, दो माह बाद आया पुलिस के हाथ
कोलकाता में पकड़ाए भिलाई के सटोरिए, मोबाइल जांच से मिला था लिंक… एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभागायुक्त ने दिया मार्गदर्शन
Next Article मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?