ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महासमुंद में लेपर्ड और हिरण की खाल के साथ 3 गिरफ्तार…. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख ज्यादा है कीमत…. जाने कैसे करते थे शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

महासमुंद में लेपर्ड और हिरण की खाल के साथ 3 गिरफ्तार…. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख ज्यादा है कीमत…. जाने कैसे करते थे शिकार

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
3 arrested with leopard and deer skin in Mahasamund
3 arrested with leopard and deer skin in Mahasamund
SHARE

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने वन्य जीवो का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास लेपर्ड और हिरण की खाल बरामद हुई है। आरोपियों में रिजर्व फॉरेस्ट का चौकीदार भी शामिल है। आरोपी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में तीर-धनुष से शिकार करते थे। आरोपियों के पास से बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में तेदुंआ, हिरण, जंगली सुअर आदि का अवैध शिकार करने व उसके मांस व खाल को बिक्री करने का प्रयास कर रहे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिला सायबर सेल महासमुन्द की टीम तथा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को ऐसे लोगों को पकडने के लिए निर्देशित किया गया था। सायबर सेल महासमुन्द की टीम तथा सभी थाना व चौकी प्रभारियों मुखबिरों की एक जाल बिछाकर अवैध शिकार और इस धंधे में संलिप्त लोगों को पडकने के लिए सक्रिय हो गई।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस व मुखबिरों की टीम
सायबर सेल महासमुन्द की टीम अपने मुखबिरों को ग्राहक बनाकर और स्वयं भी ग्राहक बनकर बार अभ्यारण क्षेत्र में अवैध शिकार और अवैध शिकार से एकत्र खाल आदि को अभ्यारण से बाहर निकालने के लिए लग गई। तभी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की बार जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों ने तेंदुए (लेपर्ड) तथा हिरण का शिकार किया है और तेदुंए व हिरण के खाल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। टीम ने मुखबिरों को ग्राहक बनाकर उनसे संम्पर्क करने के लिए कहा और खाल आदि को जंगल से बाहर निकालने के लिए प्लान बनाया। सायबर सेल की टीम एवं थाना सांकरा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम बरनाईदादर झगरनडीह चैक के पास तेदुंए व हिरण की खाल का सौदा करने वाले है तभी टीम ने ग्राम बरनाईदादर झगरनडीह चौक के पास तीन लोगों को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों में शेख शाहब्बुद्दीन (27), बलिराम बरिहा (52) और जोहन (50) शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो बोरे में रखें 01 नग तेदुएं का खाल तथा 01 नग हिरण का खाल मिला व तीर कमान मिला।

पहले किया गुमराह फिर खोला राज
प्रारंभिक पूछतांछ में वो पुलिस को गुमराह करते रहे और तेदुंए व हिरण की मौत को स्वभाविक बताकर उसका खाल निकालना बताते रहे। सायबर सेल की टीम एवं थाना सांकरा टीम ने उक्त आरोपियों से कडाई से पूछतांछ की तो उन्होने बताया कि उक्त तेदुए को बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में आज से एक माह पूर्व तीर कमान से शिकार कर उसका खाल निकालकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते मौके पर आने की जानकारी दी। उक्त तेदुंए की खाल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 25,00,000 रुपए तथा हिरण की खाल की कीमत 5,00,000 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना सांकरा में वन्य प्रार्णी संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई।

कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में
Corona in Chhattishgarh : पिछले 24 घंटों में सामने आए 83 नए मामले, 2942 तक पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Gustakhi Maaf: जब पति से पहले ‘महाराज’ लगाते थे भोग
तकनीक का कमाल: टेलीमेडिसीन द्वारा मछुवारे का हुआ सफल ईलाज
मिशन गगनयान: पहले मानवयुक्त मिशन में फ्रांस करेगा भारत की मदद…. दोनों देशों ने किया करार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत नड्डा के काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, बंगाल के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया
Next Article प्लाज्मा थैरेपी कारगर नहीं, चिकित्सा दिशा-निर्देशों से हटाने की तैयारी दलालों ने बेचा मिलावटी प्लाज्मा, डॉक्टरों ने बिना जांच कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?