ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में पहले से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है।

हरियाणा में नौ दिन में ही 9 गुना बढ़ गई संक्रमण दर
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मात्र नौ दिन में ही एक दिन की संक्रमण दर 9 गुना बढ़ गई है। 31 दिसंबर को यह दर 1.17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 10.64 हो गई है। कुल संक्रमण दर 5.31 फीसदी पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो आने वाले दिनों में केसों के साथ-साथ संक्रमण दर और बढ़ सकती है।

रविवार को हरियाणा में कोरोना के 5166 और ओमिक्रॉन के 13 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 18298 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 13223 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। इसी प्रकार, अब तक प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल 136 केस मिल चुके हैं। इनमें से 111 ठीक हो चुके हैं और 36 एक्टिव हैं। 31 दिसंबर की बात करें तो 427 नए केस मिले थे और उस समय 1417 एक्टिव केस थे लेकिन अब तेजी से केस बढ़ रहे हैं। अधिक केस मिलने के चलते प्रदेश में रिकवरी दर 98 से गिरकर 96.42 प्रतिशत पहुंच गई है। कोरोना की चेन को तोडऩे के लिए इस समय रोजाना 40 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और इसे 50 हजार तक पहुंचाना है।

एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिले बने हॉट स्पाट
एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत जीटी बेल्ट के जिले कोरोना के लिए हॉट स्पाट बने हुए हैं। रविवार को गुरुग्राम में 2338, फरीदाबाद में 878, पंचकूला में 418 और अंबाला में 420 नए केस मिले हैं। इसी प्रकार करनाल में 181, रोहतक में 158, सोनीपत में 146, पानीपत में 97, हिसार में 80, झज्जर में 71, कुरुक्षेत्र में 65, यमुनानगर में 60, सिरसा-रेवाड़ी में 47-47, कैथल में 43, जींद में 42, भिवानी में 22, चरखीदादरी-नूंह में 14-14, महेंद्रगढ़-पलवल में 11-11, फतेहाबाद में 3 नए केस मिले हैं।

नो मॉस्क-नो सर्विस को अपनाने पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि नो मास्क-नो सर्विस को अपनाएं, ताकि कोरोना महामारी को हराया जा सके। ट्वीट कर उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि कोरोना को हराने के लिए हम सभी को कोविड नियमों/प्रोटोकॉल का निर्वहन करना होगा।

जेलों में बंद की गई रेगुलर मुलाकात
रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में बंदियों से उनके परिजनों की रेगुलर मुलाकात बंद कर दी गई है। जेल स्टाफ को भी कम से कम बाहर निकलने के निर्देश गए हैं। नए कैदियों को क्वारंटीन पीरियड करने के लिए रखा जाएगा।

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
कोरोना की रफ्तार और हुई तेज,सामने आए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, वरिष्ठता निर्धारण को लेकर रखी अपनी बात
कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान
अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने निकाय मंत्री से मांगी विकास के लिए राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें
Next Article प्रधानमंत्री मोदी की नये भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों का होगा महत्वपूर्ण योगदान: सुश्री उइके

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?