ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान’
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान’

By @dmin Published December 27, 2020
Share
'PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान'
'PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान'
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही अपने अंदरूनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तनाव बढ़ाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह बात सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कही। सेना की 15वीं कोर के मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट हैं कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लॉन्च पैड पर 200 से 250 आतंकवादी मौजूद हैं, जो घुसपैठ की फिराक में हैं।

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण यह कोर नियंत्रण रेखा के आसपास निगरानी बनाए रखने और दूरवर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद से निपटने के लिए जिम्मेदार है। सेना के शीर्ष कमांडर ने हाल में संपन्न जिला विकास परिषद् चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि वह खुश हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए और लोग जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने की खातिर वोट देने के लिए निकले।
उन्होंने कहा, ‘यह अब निर्वाचित प्रतिनिधियों पर निर्भर करता है कि वे लोगों के लिए काम करें और लोग भी उनसे विकास करने के लिए कहें। नियंत्रण रेखा पर सर्दियों में कम ऊंचाई वाले इलाकों से घुसपैठ के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह की लगातार खबरें आ रही हैं कि पीओके में 200 से 250 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में हैं।
उन्होंने कहा, ‘वे घुसपैठ के लिए खराब मौसम का इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे लेकिन सुरक्षा बल कश्मीर में एलओसी से सीधे घुसपैठ और पीर पंजाल के दक्षिण इलाकों से घुसपैठ पर नजर बनाए हुए हैं। एलओसी पर तैनाती पुख्ता है और कई स्तर पर निगरानी उपकरण लगे हुए हैं।
सेना के कमांडर ने कहा, ‘अंदरूनी मुद्दों से अपने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान सर्दियों के मौसम में भी आतंकवादियों की घुसपैठ कराकर या संघर्ष विराम उल्लंघन कर सीमा पर तनाव बढ़ा सकता है। दोनों स्थितियों में हम तैयार हैं और इस तरह के किसी भी दुसाहस का करारा जवाब देंगे।
सेना के शीर्ष अधिकारी अंदरूनी राजनीतिक अशांति का जिक्र उस घटना के लिए कर रहे हैं जिसमें 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन — पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने इमरान खान सरकार को अगले वर्ष 31 जनवरी तक इस्तीफा देने का समय दिया है।

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin December 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ICC ने चुनी दशक की बेस्ट वनडे टीम, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी को मिली जगह ICC ने चुनी दशक की बेस्ट वनडे टीम, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी को मिली जगह
Next Article Chhattisgarh has more than two dozen National Awards दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार…. भारत सरकार ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को सराहा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?