ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 25 लाख की लॉटरी की झांसा, ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन, जानिए क्या पुरा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

25 लाख की लॉटरी की झांसा, ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन, जानिए क्या पुरा मामला

By Om Prakash Verma Published April 22, 2023
Share
25 लाख की लॉटरी की झांसा, ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन, जानिए क्या पुरा मामला
25 लाख की लॉटरी की झांसा, ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन, जानिए क्या पुरा मामला
SHARE

अंबिकापुर। अंबिकापुर में ठगी की शिकार एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उससे केबीसी में 25 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में बिहार से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सामने आया है। जांच में पता चला है पाकिस्तान और नेपाल से ठग वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसके लिए भारत में ही कुछ लोगों के जरिए यह पूरा नेटवर्क चल रहा है। फिलहाल सीतापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

25 लाख की लॉटरी जीतने का दिया था झांसा सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि लिचिरमा निवासी सेवंती पैंकरा (45) पत्नी स्व. मानिकचंद ने करीब एक माह पहले 23 मार्च को पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान पता चला कि उसके मोबाइल में कुछ दिनों पहले एक युवक ने केबीसी के नाम पर फोन कर 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा दिया था। महिला जब उसके झांसे में आ गई तो प्रोसेसिंग फीस के रूप में कुछ राशि जमा कराने के लिए कहा। महिला ने पैसे डाले तो युवक बार-बार फोन कर मांगने लगा।

किस्तों में रुपये कराए ट्रांसफर यह भी सामने आया कि 23 मार्च को सेंवती के पास फोन आया कि 15 हजार डालते ही खाते में 25 लाख ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस पर महिला अपनी बहू के साथ ग्रामीण बैंक पहुंची और 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ही लॉटरी की रकम उसके खाते में नहीं आई। इसके चलते वह काफी परेशान हो गई। ठगों ने थोड़ा-थोड़ा कर उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए थे। इसी परेशानी में सेंवती पैंकरा ने पुल के ऊपर से कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची।

विशेष टीम ने सात को किया गिरफ्तार ठगी कि रकम से जिन-जिन खातों में राशि का ट्रांसजेक्शन हुआ था, उन खातों के संबंध मे संबंधित खाता धारकों का केवाईसी डिटेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर विशेष टीम ने प्राप्त कर मामले की जानकारी ली। पैसों का ट्रांजेक्शन बिहार के पूर्णिया, कटिहार और आरा में होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मनमोहन उर्फ मनीष मंडल, प्रदुमन कुमार सिंह, चक्रवर्ती आनंद, वलिउआल रियाज, शिवेन्द्र कुमार, आशीष मंडल और मो0 साहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया। इसके मास्टरमाइंड शिवेंद्र कुमार व वलिउल्लाह बताए गए हैं।

आईपी एड्रेस से मिला पाकिस्तान कनेक्शन एसपी ने बताया कि विवेचना में सेवती से जिन व्यक्तियों से बात हुई उनके मोबाइल और व्हाट्सअप नंबर की जानकारी ली। मोबाइल नंबर का आईपी एड्रेस पकिस्तान का होना पाया गया। जांच में पता चला कि पाकिस्तान में बैठे ठग केबीसी में लाटरी लगने का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। वे भारत में निचले तबके के लोगों का बैंक एकाउंट खुलवाकर स्वयं आनलाइन खाता आपरेट करते हैं। इसके एवज में वे यहां के लोगों को चार से 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

Om Prakash Verma April 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाली में कचरा डालना पड़ा भारी, निगम ने दुकानदारों से वसूला 23 हजार से ज्यादा का जुर्माना
Next Article खालिस्तानी समर्थक भगौड़ा अमृतपाल गिरफ्तार, 36 दिन से काट रहा था फरारी… पंजाब पुलिस ने गुरुद्वारे से पकड़ा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?