ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2,442 बूथ के लिए बीजेपी ने तैयार किए 24,420 यूथ, फतह के लिए युवाओं की फौज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

2,442 बूथ के लिए बीजेपी ने तैयार किए 24,420 यूथ, फतह के लिए युवाओं की फौज

By @dmin
Published: January 14, 2022
Share
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। राजधानी के 2,442 बूथ पर बीजेपी ने 24,420 यूथ तैनात किए हैं। इन्हें प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ स्तर के इन युवाओं का चयन पार्टी दो वर्षों से कर रही थी। अब चुनाव की घोषणा के बाद यह बीजेपी के लिए मजबूती से खड़े हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर में चुनाव को मजबूत और अभेद बनाने के लिए युवाओं को आगे लायी है। इन युवाओं को पार्टी दो से 3 वर्षों से खड़ा करने में लगी थी। चयन के साथ-साथ इनका सम्मान भी किया जा रहा था। ताकि चुनाव के दौरान यह युवा पार्टी के लिए अपना संपूर्ण योगदान दे सकें। अब यह काफी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा कहते है कि यह युवा बूथ स्तर पर बीजेपी को सबसे आगे रखने के लिए जी जान से जुट गए हैं। पार्टी ने इन युवाओं को चुनाव तक घर घर पहुंचने, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने तथा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी है। अभी जहां कुछ राजनीतिक दल अपना प्रचार नहीं शुरू कर पाए हैं वहीं बीजेपी के यह युवा कार्यकर्ता बिना उम्मीदवार देखें पार्टी के लिए जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए युवाओं की टोली घर घर प्रचार में जुट गयी है।

एक बूथ 10 यूथ के एजेंडे पर किया काम
भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला कहते हैं कि पार्टी का एक बूथ 10 यूथ का प्लान है। पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर महानगर स्तर तक के पदाधिकारियों के प्रयास का ही नतीजा है जो लखनऊ में युवाओं की मजबूत टीम तैयार हुई है। वह कहते हैं कि कोई भी बूथ ऐसा नहीं है जहां 10 से कम युवाओं की टीम न हो। कुछ ऐसे भी हैं जहां इनकी संख्या 2 से 3 गुने ज्यादा है। भले ही अभी आधिकारिक तौर पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम नहीं घोषित हुए हैं लेकिन इन युवाओं ने अपना काम शुरू कर दिया है। घर-घर संपर्क चल रहा है।

पन्ना प्रमुख भी बनाए गए
बीजेपी ने हर बूथ पर वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने का प्रभारी भी बना दिया है। खुद महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा कहते हैं कि लगभग सभी बूथ पर 15-15 पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी वोटर लिस्ट के पन्ने की है। उस पन्ने के कितने वोटर से सम्पर्क हुआ। इसे देखेंगे। मदतान तक इनकी भी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक कर चुके हैं सम्मानित
इन युवाओं को बीजेपी पिछले कुछ समय से सम्मानित भी करती रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में इनकी महत्ता को समझा था। बूथ स्तर के इन युवाओं का राजनाथ सिंह ने खुद अपने हाथों सम्मान किया था। इन्हें माला पहनाया। इसके लिए जगह जगह सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इसके जरिए पार्टी ने युवाओं को जोड़ा। उनका उत्साह बनाए रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी, बृजेश पाठक जैसे पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने भी युवाओं को जोड़े रखने के लिए समय समय पर उनका सम्मान किया।

लापरवाही पड़ सकती है भारी, घर के बाहर मास्क नहीं लगाकर निकलने वाले हो जाएं सावधान…. भिलाई निगम ऐसे लोगों से वसूल रही है जुर्माना
विपदा मे भी निरंतर सेवा में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट…. जरूरतमंदों के लिए खरीदे दो ऑक्सीजन कंसट्रेशन मशीन
नए वेरिएंट को ‘भारतीय’ कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम
खेलते वक्त हादसा: अनाज के कंटेनर में बंद होने और मिट्टी में दबने से 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख
रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंचायत चुनाव : हर केंद्र में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मी और 1 स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे तैनात
Next Article फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?