ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेलते वक्त हादसा: अनाज के कंटेनर में बंद होने और मिट्टी में दबने से 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खेलते वक्त हादसा: अनाज के कंटेनर में बंद होने और मिट्टी में दबने से 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, 'वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है
Big Breking: _अशोक गहलोत का बड़ा एलान, गांधी परिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच और झुंझुनू में मिट्टी के ढेर में दब जाने से तीन बच्चों की जान चली गई।

अनाज कंटेनर में बंद हो गए बच्चे
बीकानेर में हिमतासर गांव में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने रविवार को बताया, खेलते समय ये बच्चे एक खाली कंटेनर में कूद गए, बाद में कंटेनर गलती से बंद हो गया। बच्चों की मां ने उनकी तलाश के दौरान, कंटेनर खोला और उन्हें इसके अंदर पाया। ये सभी बच्चे तीन से आठ वर्ष की आयु के थे, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का था।

हिमतासर गांव, नापासर (बीकानेर) एवं चिराना गांव, उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में खेलते समय हुए हादसों में आठ बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। घायल बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 21, 2021

इन दोनों घटनाओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा हिमतासर गांव, नापासर (बीकानेर) और चिराना गांव, उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में खेलते समय हुए हादसों में आठ बच्चों की मृत्यु हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। घायल बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

मिट्टी के ढेर में दब जाने से हुई मौत 
झुंझुनू जिले में मिट्टी के ढेर पर खेल रहे तीन बच्चों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में हुई। घटना के तुरंत बाद बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक बच्चे का इलाज चल रहा है।

जल जगार अभियान की हुई शुरूआत…. आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएं
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,408 नए मरीज, 120 लोगों ने गंवाई जान
Shradhdha Murder Case: इस कातिल की पुलिस को खुली चुनौती, दम है तो शव के टुकड़े और हथियार बरामद करके दिखाओ
भिलाई आ रही है अभिनेत्री भाग्यश्री : तिरंगा रैली में होंगी शामिल…. विधायक रिकेश दिया है निमंत्रण
भारत में कोरोना: अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद बड़ी कामयाबी : शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: नए केसेस में लगातार बढ़ोत्तरी…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 46951 नए मामले… 212 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?