ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब

By Om Prakash Verma
Published: June 15, 2023
Share
23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब-सांकेतिक फोटो
SHARE

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में एक नर कंकाल मिला है। इसकी सिर्फ खोपड़ी बरामद हुई है, जबकि शरीर का अन्य हिस्सा गायब है। खोपड़ी के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि युवक 23 दिन पहले लकड़ी काटने के लिए घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने खोपड़ी को डीएनए टेस्ट के लिए बिलासपुर भिजवा दिया है। वहीं कंकाल के अन्य हिस्से की तलाश की जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

खेत में काम करने गए लोगों ने देखा नरकंकाल
जानकारी के मुताबिक, रोगदा गांव में खेत में की ओर काम करने के लिए गए लोगों ने गुरुवार को वहां एक नर कंकाल पड़ा देखा। उसका सिर्फ सिर था, बाकी का हिस्सा वहां नहीं था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को खोपड़ी के पास ही कुछ दस्तावेज, एटीएम कार्ड और फोटो मिली। उसके आधार पर नर कंकाल की पहचान गांव के ही रहने वाले संतु मरावी के रूप में परिजनों ने की है। संतू 23 मई की सुबह लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था।

डीएनए टेस्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
परिजनों ने बताया कि, संतु के शाम तक घर नहीं लौटने पर उसे काफी तलाश किया। आसपास के गांवों में भी पता लगाया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर 26 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने नर कंकाल के पास मिले दस्तावेज, कपड़ों और कुल्हाड़ी से शव की पहचान की है। हालांकि संतु मरावी की मौत कैसे हुई, इस संबंध में अभी कोई जवाब नहीं है। पुलिस को सिर्फ सिर और जबड़ा मिला है, ऐसे में बाकी हिस्सा तलाश करना भी चुनौती है।

18 लाख 52 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
हार का जश्न मनाने वालों को नसीहत: सीएम बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है
हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में गलत प्रक्रिया अपनाने का मामला
छत्तीसगढ़ सरकार ने किए नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, साय बोले- कौशल विकास पर सरकार का ध्यान
जब चुनें अपनी त्वचा के लिए स्क्रबर, इन बातों का रखें ध्यान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक करें मजबूतः ताम्रध्वज साहू अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक करें मजबूतः ताम्रध्वज साहू
Next Article देश के अन्य राज्यों में हो रही छत्तीसगढ़ की योजनाओं और नीतियों की तारीफ, सीएम बघेल ने कहा-हमारी सरकार किसानों की सरकार है देश के अन्य राज्यों में हो रही छत्तीसगढ़ की योजनाओं और नीतियों की तारीफ, सीएम बघेल ने कहा-हमारी सरकार किसानों की सरकार है

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?