ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हार का जश्न मनाने वालों को नसीहत: सीएम बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हार का जश्न मनाने वालों को नसीहत: सीएम बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
CM Yogi announced population policy, said - increasing population hinders development
CM Yogi announced population policy, said - increasing population hinders development
SHARE

नोएडा (एजेेंसी)। उत्तर प्रदेश के कई जनपद में टी-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बीच रविवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं देंगे। 

सीएम योगी ने सख्ती से कहा कि अगर भारत में रहेंगे तो हर हाल में अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना होगा। मैच में हार-जीत होती है, लेकिन दुश्मन देश के प्रति समर्थन व्यक्त करोगे तो उसी कठोरता से कुचल दिए जाओगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर, भारत की धरती का अन्न खाकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो फिर उसी लायक बना दिए जाओगे, जिस लायक भारतीय सेना उन लोगों को बना देती है। 

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम का विरोध करने वालों को जनता ने जीरो बना दिया है। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमने कभी राम के नाम पर राजनीति नहीं की है।

सीएम योगी बोले- लखीमपुर घटना में कानून ने अपना काम किया है
सीएम योगी ने लखीमपुर हिंसा पर कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। कानून ने अपना काम किया है और आगे कर रहा है। हमने पहले ही दिन कहा था कि कानून के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देंगे। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के अंदर एक नजीर है। इसका लाभ यूपी को मिला है। उन्होंने कहा कि शासन ने एसआईटी गठित की है, रिपोर्ट आने दीजिए मंत्री भी जेल जाएंगे और भी कई लोग जाएंगे। लखीमपुर की घटना में शासन की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष है, पारदर्शी है, कहीं भी किसी को उंगली उठाने का मौका सरकार नहीं देगी।

किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष क्यों नहीं बना दिया जाता
यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के प्रियंका गांधी के एलान पर सीएम योगी ने कहा कि क्यों नहीं किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा मोना को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दो और भी तमाम महिलाएं हैं। 

राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक वोरा ने दी प्रतिक्रिया… कहा- देश मे अब विकास का एक ही पर्याय, छत्तीसगढ़ मॉडल
Corona In India : देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए संक्रमण के 74383 नए मामले
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बिहान दीदियों की बीज राखी बिखेरेगी हरियाली
दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : सुश्री उइके : राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल मंत्री अमरजीत भगत ने अपने समाज कला विधा आगे बढ़ाने कलाकारों को प्रोत्साहित किया यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है – राज्यपाल अनुसुइया उइके
Next Article बेलगाम पेट्रोल-डीजल: लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम… बीते छह माह में सरकार ने कर ली इनते हजार करोड़ की कमाई… जाने आज की कीमत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?