रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल 2284 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 1277 कोरोना मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। बुलेटिन के मुताबिक आज 16 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि प्रदेश में अब 20659 मरीज सक्रीय है।
कोरोना मरीजों के जिलेवार आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा केस कल रायपुर में देखने को मिले हैं। रायपुर में 273 नये मामले सामने आये हैं। वहीं अन्य जिलों में दुर्ग में 128, राजनांदगांव में 171, बालोद में 141, बेमेतरा में 59, कबीरधाम में 43, धमतरी में 46, बलौदबाजार में 124, महासमुंद में 67, गरियाबंद में 49, बिलासपुर में 116, रायगढ़ में 224, कोरबा में 238, जांजगीर में 229, मुंगेली में 31, जीपीएम में 19, सरगुजा में 55, कोरिया में 49, सूरजपुर में 18, बलरामपुर में 25, जशपुर में 41, बस्तर 23, कोंडागांव में 20, दंतेवाड़ा में 47, सुकमा में 6, कांकेर में 22, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 11 व अन्य राज्य से 6 मरीज मिले हैं।



