ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway breaking : फिर एक बार रद्द हुई 20 ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदला रूट… यात्रा करने से पहले जान लें पूरी डिटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Railway breaking : फिर एक बार रद्द हुई 20 ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदला रूट… यात्रा करने से पहले जान लें पूरी डिटेल

By Mohan Rao
Published: November 10, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर रेलवे ने 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं दर्जनों ट्रेनों का रूट बदल दिया है। वहीं सुविधा के नाम पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रभावित रूट पर पैसेंजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने के पीछे अधोसंरचना विकास के सभी कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास बताया है।

Contents
  • रदद होने वाली ट्रेनें
  • परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक किया जाएगा । इसके कारण ट्रेनों को रद्द व कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान 12 से 17 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

रदद होने वाली ट्रेनें

  • 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक बिलासपुर से छूटने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 नवम्बर 2022 को कामाख्या से छूटने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 15 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 नवम्बर 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द  रहेगी।
  • 13 नवम्बर 2022 को सीएसएमटी से छूटने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 14 नवम्बर 2022 को नांदेड से छूटने वाली 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 16 नवम्बर 2022 को सांतरागाछी से छूटने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 नवम्बर 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 नवम्बर 2022 को पटना से छूटने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी।
  • 11 एवं 12 नवम्बर 2022 को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 एवं 14 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 17 नवम्बर 2022 तक झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी।
  • 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 08738/08737  बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी।
  • 11 से 16 नवम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी।
  • 11 से 16 नवम्बर 2022 तक रायपुर से छूटने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।
  • 12 से 17 नवम्बर 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

  • 14 नवम्बर 2022 को भुवनेश्वर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।
  • 16 नवम्बर 2022 को एलटीटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी। 
  • 13 नवम्बर 2022 को बीकानेर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया उसलापुर-रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी।
  • 16 नवम्बर 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-उसलापुर होकर चलेगी।
  • 11 से 15 नवम्बर 2022 तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • 12 से 16 नवम्बर 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।
  • 11 से 15 नवम्बर 2022 तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • 11 से 15 नवम्बर 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।
  • 15 नवम्बर 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बेमेतरा पुलिस टीम को किया सम्मानित
सीएसआईआर से कराई जा सकती है बाबा रामदेव के पतंजलि में बनी कोरोनिल की जांच
30 रुपये की दवा पर रेमडेसिविर के स्टीकर चिपका कमाए पांच करोड़, मास्टरमाइंड समेत चार दबोचे
पति का हाथ थामे नजर आई 32 साल की एक्ट्रेस तो लोगों ने पूछा, क्या ये फिर प्रेग्नेंट है
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article INC CG के एक ट्वीट पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कर दी पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की मांग… बुरी तरह हुए ट्रोल
Next Article सड़क हादसों के बाद मौके पर पहुंचेंगे एसडीएम और एसडीओपी, रोड सेफ्टी की खामियों की बनाएंगे रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?