ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ‘ जिंदगी ‘ सबसे कम उम्र में किया अंगदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ‘ जिंदगी ‘ सबसे कम उम्र में किया अंगदान

By @dmin
Published: January 14, 2021
Share
20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ' जिंदगी ' सबसे कम उम्र में किया अंगदान
20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ' जिंदगी ' सबसे कम उम्र में किया अंगदान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महज 20 महीने की उम्र इतनी ज्यादा नहीं होती कि कोई बड़ा कारनामा किया जा सके, लेकिन दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाली 20 महीने की मासूम धनिष्ठा ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह हर किसी के लिए मिसाल बन गई। दरअसल, 20 महीने की यह गुडिय़ा पांच लोगों को जिंदगी देकर इस दुनिया को अलविदा कह गई। इसके साथ ही धनिष्ठा सबसे कम उम्र की अंगदान करने वाली भी बन गई। उसका हृदय, लिवर, दोनों किडनी और दोनों कॉर्निया सर गंगा राम अस्पताल में पांच रोगियों में प्रत्यारोपित किए गए।

माता पिता के साथ धनिष्ठा

बता दें कि 8 जनवरी शाम को धनिष्ठा अपने घर की पहली मंजिल पर खेलते हुए नीचे गिर गई एवं बेहोश हो गई, तुरंत उसे सर गंगा राम अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। 11 जनवरी को डॉक्टरों ने बच्ची को ब्रेन डेड घोषित कर दिया, मस्तिष्क के अलावा उसके सारे अंग अच्छे से काम कर रहे थे। शोकाकुल होने के बावजूद भी बच्ची के माता-पिता, श्री आशीष कुमार एवं श्रीमती बबिता ने अस्पताल अधिकारियों से अपनी बच्ची के अंग दान की इच्छा जाहिर की।
पिता आशीष कुमार के अनुसार, ‘हमने अस्पताल में रहते हुए कई ऐसे मरीज देखे जिन्हे अंगों की सख्त आवश्यकता है। हालांकि हम अपनी धनिष्ठा को खो चुके है लेकिन हमने सोचा की अंग दान से उसके अंग न ही सिर्फ मरीजों में जिन्दा रहेंगे बल्कि उनकी जान बचाने में भी मददगार सिद्ध होंगे।
डॉ. डी. एस. राणा, चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट), सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, ‘परिवार का यह नेक कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है और इसे दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। 0.26 प्रति मिलियन की दर से, भारत में अंग दान की सबसे कम दर है। अंगों की कमी के कारण हर साल औसतन 5 लाख भारतीय मारे जाते हैं।

पीएम मोदी 7 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल: एसपीजी ने रायपुर में संभाली कमान, कड़ी जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
नशामुक्त भारत अभियान : छत्तीसगढ़ में 19958 स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
भूपेश है तो भरोसा है के मुहिम को घर-घर तक पहुंचाएंगे युकां, विधायक वोरा ने भी भरा छग हितग्राही फार्म
हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर ने देखा दुर्ग की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट, अफसरों को दिए सुधार के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान की कर सकते हैं शुरुआत, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बातचीत भी संभव
Next Article कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?