भिलाई। आज राधिका नगर वार्ड-7 और मैत्री विहार के अंतर्गत 20-20 लाख राशि से विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रवाशियों के लगातार माँग पर नवनिर्वाचित युवा पार्षद आदित्य सिंह ने बरसात से पहले राधिका नगर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क बनाने का वादा किया था जिसे अब भूमिपूजन के बाद पूरा करने के तैयारी कर ली गई है। अपने वादे के स्वरूप लगातार राधिका नगर वार्ड में सड़क,नाली एवं पेवर ब्लॉक से सौंदर्रीयकरण का कार्य राधिका नगर विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने भी पार्षद और समस्त अतिथियों का आभार जताया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप भिलाई नगर के लोककर्म विभाग के प्रभारी और विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, अध्यक्षता कर रहे भिलाई शहर जिल कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विशेष अथिति के तौर पर सभापति बँटी गिरवर साहू, एम.आई.सी सदस्य संदीप निरंकारी के साथ वार्ड के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहें।
इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को लेकर युवा पार्षदों की सक्रियता दिख रही और महापौर नीरज पाल और महापौर परिषद के सभी सदस्यों ने निगम क्षेत्र के संपूर्ण वार्डों में समान रूप से विकास करने के रणनीति बनायी है उसके अनुरूप ही कार्यों की शुरुआत की जा रही है,जल्दी ही भिलाई निगम की तस्वीर बदलती हुयी दिखेगी इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर शरद मिश्रा, सुरेश कुमार, नितिन शाखरे, शैलेंद्र सिंह, अम्बरीश मिश्रा, छोटा सिंह, डी.पी.अग्रवाल, बबलू बैनर्जी, आनंद सिंह, एस.पी.राय, शंकर दत्ता, प्रमोद सिंग, अरुण दुबे, शैलेंद्र सिंह, शिला सिंह, रेणु पांडेय, सरिता अग्रवाल, मोनु राय, नरसिंग नाथ, नरेंद्र पिपरोल, गंगा देवी, एकाग्र शुक्ला, अमोल जोशी एवं अन्य उपस्थित थे।




