ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला हार्डकोर माओवादी भी शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला हार्डकोर माओवादी भी शामिल

By Om Prakash Verma Published July 17, 2024
Share
20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला हार्डकोर माओवादी भी शामिल
20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला हार्डकोर माओवादी भी शामिल
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति और सुकमा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख के इनामी चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो महिला हार्डकोर माओवादी सहित चार हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।आत्मसमर्पित महिला नक्सली लगभग 14 वर्ष एवं पुरुष माओवादी लगभग 14-15 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों पर क्रमश: सीवायपीसी पर आठ, दो पर पांच-पांच लाख और अन्य एक पर दो लाख कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पित माओवादी क्रमश: कंपनी नंबर 10 प्लाटून ‘ए’ डिप्टी कमांडर/सेक्शन ‘ए’ डिप्टी कमांडर, प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल सदस्या/एसीएम एवं महाराष्ट्र (गढ़चरोली डिवीजन अन्तर्गत) भामरागढ़ एरिया कमेटी/ सीएनएम पार्टी सदस्या के पदों पर रहे है सक्रिय माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा, जिला पुलिस बल, डीआरजी जिला सुकमा एवं दो वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर गढ़चिरोली डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय सदस्य दो महिला सहित चार नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, रति कान्त बेहेरा कमांडेंट 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदाय किया गया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे

इन माओवादियों ने किया सरेंडर

  1. कैलाश उर्फ कवासी देवा पिता हिड़मा जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ”ए” डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ”ए” डिप्टी कमाण्डर, ईनामी आठ लाख रुपये)।
  2. वंजाम हड़मा उर्फ सुनील पिता देवा निवासी बडे गोंदपल्ली थाना गादीरास (प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, ईनामी पांच लाख रुपये)।
  3. सुक्की मड़कम पिता केसा निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल टीम सदस्या/एसीएम, ईनामी पांच लाख रुपये)।
  4. रव्वा देवे पिता रव्वा देवा निवासी बड़ेसट्टी दुरमा थाना फुलबगड़ी (महाराष्ट्र गढ़चरोली भामरागढ़ एरिया कमेटी/पार्टी सदस्या, ईनामी पांच लाख रुपये।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma July 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, इन संभाग में जमकर बरसेंगे बदरा Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, इन संभाग में जमकर बरसेंगे बदरा
Next Article सीएम साय को फिर आया दिल्ली से बुलावा, दोनों डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री भी दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक हलचलें हुई तेज सीएम साय को फिर आया दिल्ली से बुलावा, दोनों डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री भी दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक हलचलें हुई तेज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?