ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2024
Share
19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में
19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में
SHARE

रायपुरf(PIB)/ 19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस (सीवाईएससी)2024 26 और 27 फरवरी 2024 को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सी कॉस्ट) द्वारा आयोजित की जाएगी। सीवाईएससी 2024 द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित विभिन्न संस्थानों/विश्वविद्यालयों/अनुसंधान प्रयोगशालाओं और अन्य संगठनों से संबंधित विषयों पर शोधकर्ताओं से शोध पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।

इस आयोजन में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की आयु 28 फरवरी 2024 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2024 में विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान, सभी इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों सहित 20 विषयों में शोध पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस आयोजन हेतु अधिक जानकारी के लिए, प्रतिभागी यंग साइंटिस्ट कांग्रेस की वेबसाइट https://cysc2024.nitrr.ac.in/ पर जा सकते हैं और अपना शोध कार्य ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

सीवाईएससी में प्रस्तुत प्रत्येक शोध पत्र की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी और चयनित शोधपत्रों को इस कांग्रेस के दौरान विशेषज्ञ पैनल के सामने अपना शोध कार्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विशेषज्ञ पैनल निर्णय के आधार पर प्रत्येक विषय से छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट पुरस्कार के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र और 21000 के नकद पुरस्कार के साथ भविष्य में अपने शोध को नए स्तरों पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का दौरा करने जैसे अन्य आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है और चयनित शोधपत्र के लेखको को 15 फरवरी 2024 या उससे पहले सूचित किया जाएगा।

भारतीय भौतिक विज्ञानी श्री चन्द्रशेखर वेंकट रमन द्वारा “रमन प्रभाव” की खोज को चिह्नित करने के लिए हर साल छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों/संस्थानों के सहयोग से छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सी कॉस्ट), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य राज्य के उभरते वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक समुदाय में उनके योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस युवा शोधकर्ताओं को अपने नवीन विचारों और शोध निष्कर्षों को विशेषज्ञों के साथ साझा करने और सार्थक चर्चा में शामिल होने, साथी शोधकर्ताओं के साथ नेटवर्क बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

19वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (सीवाईएससी) 2024 का आयोजन निदेशक एनआईटी प्रोफेसर एन. वी. रमना राव, रायपुर और श्री एस. एस. बजाज, महानिदेशक, छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संरक्षण और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक एनआईटी रायपुर से डॉ. दिलीप सिंह सिसौदिया और डॉ. राकेश त्रिपाठी और छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद से डॉ. (श्रीमती) जे.के. राय हैं।

अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी अन्य समस्याओं या प्रश्नों के समाधान हेतु प्रतिभागी cysc2024@nitrr.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

इस हेतु एन आई टी रायपुर के निदेशक ने छत्तीसगढ़ के युवा शोधार्थियों से 19वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस अपना शोध कार्य जमा करने और इसमें भाग के लिए अपील की और संदेश देते हुए कहा कि “मैं छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के निदेशकों और अन्य शोध संगठनों/विभागों/प्रयोगशालाओं के प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे अपने सम्मानित संस्थानों से संबंधित सभी पात्र शोधार्थियों को छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2024 के लिए अपना शोध कार्य जमा करने और इसमें भाग के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें।”

प्रो. एन.वी. रमना राव, निदेशक एनआईटी रायपुर
भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार
8000 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में…. रखा जा रहा पूरा ध्यान, समय समय पर चिकित्सकों द्वारा ली जा रही जानकारी
हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया दुख
अंधे कत्ल का खुलासा : दिवाली की रात हुई थी हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएएस बसवराजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सीएम के सचिव… आदेश जारी
Next Article Durg News: जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित बच्ची का जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन Durg News: जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित बच्ची का जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?