ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 18 प्लस का टीकाकरण: सीएम बघेल ने कहा ऑनलाइन रजिस्टे्रशन से एक बड़ा वर्ग रह जाएगा वंचित… पीएम मोदी को पत्र लिख कर की व्यवस्था में बदलाव की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

18 प्लस का टीकाकरण: सीएम बघेल ने कहा ऑनलाइन रजिस्टे्रशन से एक बड़ा वर्ग रह जाएगा वंचित… पीएम मोदी को पत्र लिख कर की व्यवस्था में बदलाव की मांग

By @dmin
Published: April 30, 2021
Share
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल पर कोविड के विरुद्ध वैक्सिनेशन के लिए इच्छुक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। हालांकि यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है। सीएम बघेल ने पत्र माध्यम से कहा कि वर्तमान में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होने से भी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की टीकाकरण से वंचित रहने की संभावना बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र के अंत मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि पूर्व की भांति 18- 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए भी ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हो ताकि टीकाकरण से कोई भी वंचित न रह पाए।
सीएम बघेल ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार इस आयु वर्ग के टीकाकरण हेतु वैक्सीन डोसेज़ का क्रय राज्यों द्वारा ही किया जाना है। इसी तारतम्य में राज्य द्वारा वैक्सीन के दोनो उत्पादकों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 25-25 लाख डोसेज़ हेतु माँग प्रेषित की गयी। इनमें से एक उत्पादक (भारत बायोटेक) का ही उत्तर प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार वांछित मात्रा में से मात्र तीन लाख डोसेज़ मई माह में राज्य को प्राप्त हो पाएँगी। ऐसी परिस्थिति में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने से और उस अनुपात में वैक्सीन डोज़ उपलब्ध न होने से टीकाकरण हेतु बनी सेशन साइट्स पर भीड़ प्रबंधन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐसी परिस्थिति में वैक्सीन की कमी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा टीकाकरण हेतु इस आयु वर्ग में प्राथमिकता का कोई क्रम निर्धारित होना चाहिए और इस क्रम में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज से, आरक्षण विधेयक पास करने एकजुट हुआ सत्ता पक्ष, सदन में होगी चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर की चर्चा
लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान
भिलाई चेम्बर ने किया इंश्योरेंस की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन, मुंबई से आये वक्ताओं ने बताया इसका महत्व
प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow अब कांकेर व महासमुंद में भी होगी आरटीपीसीआर जांच… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल करेंगे वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ
Next Article With the situation in Chhattisgarh getting better, the need for medical oxygen is constantly decreasing आईआईटी बॉम्बे ने किया ऑक्सीजन संकट का सरल और त्वरित समाधान…. नाइट्रोजन जनरेटर को ऑक्सीजन जनरेटर में बदल कर ऑक्सीजन की कमी को हल करने का सुझाया रास्ता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?