ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 17 साल में की पहली नौकरी, 135 से ज्यादा डेली सोप प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर की नेटवर्थ है इतने करोड़….
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

17 साल में की पहली नौकरी, 135 से ज्यादा डेली सोप प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर की नेटवर्थ है इतने करोड़….

By @dmin Published June 7, 2022
Share
SHARE

टेलीविजन क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर आज 47 साल की हो चुकी हैं। एकता आज इंडस्ट्री की सबसे कामयाब फीमेल प्रोड्यूसर हैं, हालांकि इनका शुरुआती सफर मुश्किलों से भरा रहा था। हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की जैसे बेहतरीन डेली सोप बनाकर सालों से एकता देश का दिल जीतते आ रही हैं। आज करीब 39 फिल्में, 45 सीरीज और 135 डेली सोप प्रोड्यूस कर चुकीं एकता ने एक मामूली नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी। पिता स्टार थे, लेकिन एकता ने पिता के स्टार पावर का इस्तेमाल किए बिना अपना करियर बुलंदियों तक पहुंचाया।

Contents
पिता की हीरोइन से चिढ़ती थीं एकतापिता की डांट के बाद 17 साल में की पहली नौकरीपिता की मदद से बन गईं प्रोड्यूसरपहला शो हुआ था फेल तो डूब गए थे 50 लाख रुपएk की दीवानी एकता, टाइटल के साथ बनाए करीब 63 शो39 फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं एकता कपूर95 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

पिता की हीरोइन से चिढ़ती थीं एकता

7 जून 1975 में एकता कपूर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। पिता जितेंद्र अपने जमाने के मशहूर अभिनेता हुआ करते थे वहीं मां शोभा कपूर प्रोड्यूसर थीं। पिता के कारण एकता का बचपन फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमा, लेकिन उन्हें फिल्मों के सेट पर जाने की इजाजत नहीं थी। एकता कपूर अपने पिता के लिए बेहद पजेसिव थीं। घरवालों को डर रहता था कि अगर एकता ने पिता जितेंद्र को दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते देखा तो कहीं वो उन पर हमला न कर दें।

पिता की डांट के बाद 17 साल में की पहली नौकरी

एक स्टारकिड होने के कारण एकता के लगभग सभी शौक पूरे किए जाते थे, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब पिता ने उन्हें पॉकेट मनी देने से इनकार कर दिया। वजह थी महज 17 साल की एकता का जरुरत से ज्यादा पार्टी करना। पिता ने उनसे साफ कहा- या तो तुम शादी कर लो, या काम करो जैसा मैं चाहता हूं, न की पार्टी।

पिता की मदद से बन गईं प्रोड्यूसर

पिता की इस बात का एकता पर ऐसा गहरा असर पड़ा कि उन्होंने एड फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप शुरू कर दी। इंटर्नशिप पूरी हुई तो एकता उसी एड कंपनी में नौकरी करने लगीं। एकता की लगन देखकर पिता ने उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दिया। पैसे मिलने के बाद एकता ने बतौर प्रोड्यूसर बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने लगीं।

पहला शो हुआ था फेल तो डूब गए थे 50 लाख रुपए

एकता कपूर ने चंद शो बनाए और उनके कुछ एपिसोड चैनल को दिखाए। सभी चैनलों ने उनके शो को रिजेक्ट कर दिया, जिससे उनके पूरे 50 लाख रुपए डूब गए। 1995 में एकता कपूर के बनाए शो मानो या ना मानो को जीटीवी चैनल में जगह मिल गई। वहीं इनके म्यूजिकल शो धुन-धमाका को दूरदर्शन में प्रसारित किया गया। इसी साल एकता ने हम पांच शो बनाया जो उनका पहला हिट शो रहा।

k की दीवानी एकता, टाइटल के साथ बनाए करीब 63 शो

एकता कपूर ने सबसे पहले साल 1999 में कन्यादान शो बनाया था। इसके बाद से ही एकता ने के लेटर से शुरू होने वाले सीरियल बनाने शुरू कर दिए। इसका कारण था एकता का ज्योतिष पर विश्वास। एकता ने अपने 27 सालों के करियर में करीब 63 ऐसे शो बनाए हैं जिनका टाइटल ‘केÓ से शुरू होता है। इनमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की, कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कहीं किसी रोज, कुटुंब, कुसुम, कितनी मोहब्बत है, काव्यांजलि, कयामत सबसे पॉपुलर रहे थे।

39 फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं एकता कपूर

साल 2001 की फिल्म क्योंकि..मैं झूठ नहीं बोलता से एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया। तब से लेकर आज तक एकता ने कृष्णा कॉटेज, लव सेक्स और धोखा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर, रागिनी एमएमएस, हाफ गर्लफ्रेंड, एक विलेन, ड्रीम गर्ल जैसी करीब 39 फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

95 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी प्रोडक्शन की वैल्यू करीब 400 करोड़ रुपए है। वहीं एकता की नेटवर्थ 95 करोड़ रुपए है। एकता ने साल 2012 में मुंबई में घर खरीदा था जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। घरों के अलावा एकता की देशभर में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं। एकता की पर्सनल इन्वेस्टमेंट 45 करोड़ रुपए है। इन्होंने 2012 में बालाजी टेलीफिल्म्स बैनर तले एक इंस्टीट्यूट भी शुरू किया है। 2017 में एकता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी लॉन्च किया जो भारतीय टीवी शो स्ट्रीम करने वाला पहला डिजिटल ऐप था।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin June 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विक्रम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर दे रही आदिवि शेष की ‘मेजर…
Next Article एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?