ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट
16 रूटों पर चलेगी 70 सिटी बस, रेलवे स्टेशन होगा स्टार्टिंग प्वाइंट
SHARE

सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दिया जाएगा बढ़ावा ताकि इंधन खपत और वायु प्रदुषण जैसे नकरात्मक प्रभाव हो कम: परिवहन मंत्री
रूट चार्ट की रिमैपिंग और सीमा में बदलाव किया गया, जिसके लिए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपनी बात रखने का सभी को दिया समान अवसर
दुर्ग। जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बस के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित को देखते हुए सिटी बस का सफल संचालन कैसे किया जाए इस पर केंद्रित था। नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसों का चलना तय हआ है जिसके लिए विभाग के द्वारा टेंडर निकाला गया था, यह टेंडर रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों के लिए प्राप्त हुआ है।

इस बैठक में परिवहन मंत्री का स्पष्ट मत था कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए, प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट बड़े व मिनी बस संचालकों से उनका मत जाना और उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर व संबंधित अधिकारियों की सहमति से निर्धारित रूट और क्षेत्र की परिधि सीमा में संशोधन किया। सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे। जिसमें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग कर इन्हें 16 कर दिया गया और कुछ रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।

मीटिंग में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शहरी नियोजन के लिए कुशल सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता होती है, जिसे कि हम सिटी बस को पुन: चालु कर पुरा करना चाहते हैं। शहरी अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के लिए सार्वजनिक परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य शासन सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना चाहता है। ताकि इंधन खपत और वायु प्रदुषण के नाकारात्मक प्रभावों को कम से कम किया जा सके। इससे जिले के नागरिकों को भी प्रमुख स्थलों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक बेहतर विकल्प उचित किराए के साथ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम दुर्ग, लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम भिलाई, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, कीर्तिमान सिह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, अनुभव शर्मा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

कोरबा निगम में क्रास वोटिंग : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार, बागी बना सभापति
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को बड़ी सफलता: दुर्ग जिले के दो गांव गुजरा और बटरेल हुए कुपोषण मुक्त
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
महिला उद्यामिता प्रोत्साहन कार्यक्रम : 300 से ज्यादा महिलाओं ने की भागीदारी, उद्योगमंत्री लखनलाल भी पहुंचे
छत्तीसगढ़ के बच्चों में लर्निंग लॉस में आया सुधार: 90 प्रतिशत विद्यार्थी अपने कक्षा स्तर पर पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
Next Article गणेश प्रतिमाओं के साथ तोडफ़ोड़, भाजपा और शिवसेना के हंगामे के बाद दर्ज हुआ एफआईआर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?