ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार
छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात फोरलेन के टड़वा चौराहे के पास सड़क पर घेराबंदी करके बिहार की तरफ जा रहे छह ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों पर गोवंशीय पशु लदे हुए थे। शुक्रवार की दोपहर में तरयासुजान थाने में इन ट्रकों से पशुओं को उतारकर गिना गया तो कुल 154 मवेशी इन पर लदे पाए गए। पुलिस ने 11 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
बिहार बार्डर से सटे तरयासुजान थाना क्षेत्र से होकर पशुओं व अवैध शराब की तस्करी का मामला अक्सर चर्चा में रहता है। बृहस्पतिवार की रात में एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र कुमार सिंह व चौकी प्रभारी बहादुरपुर पीएन सिंह ने एक सूचना के आधार पर हाइवे से गुजरने वाले ट्रकों की तलाशी शुरू की। इस दौरान हाइवे पर ट्रकों की कतार लग गई। इनमें से छह ट्रकों पर उन पर सवार 11 लोगों को पकड़कर थाने भेजा गया।
शुक्रवार की दोपहर में इन ट्रकों पर लदे पशुओं को उतारकर उनकी गणना कराई गई तो उन पर कुल 154 पशु लदे हुए थे। बताया जा रहा है कि एक दर्जन मवेशी गंभीर रूप से बीमार थे जिनमें से कुछ की मौत भी हो गई है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि आजमगढ़ से संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर व कुशीनगर के रास्ते इन ट्रकों को पूर्णिया भेजा जा रहा था। वहां से इन्हें कोलकाता भेजा जाता है।
तरयासुजान एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रकों के साथ पकड़े गए तस्कर मेराज अंसारी, आरिफ अंसारी, हारुन, खुर्शीद व मोहम्मद आजमगढ़ जिले के निवासी हैं जबकि मोहम्मद आरिफ अंबेडकरनगर, इरफान व मुबारक सिद्धार्थनगर तथा अब्दुल कयूम, नबी मोहम्मद व जगत नारायण सिंह संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे होंगे अपग्रेड, हाईलेवल पुल भी बनेंगे… केन्द्र सरकार ने दिए 147 करोड़
Big accident : कोंडागांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
डेनेक्स ब्रांड का नेहरू जैकेट पहनकर बोले राहुल बहुत आरामदायक है
दो पक्षों में मारपीट के बाद एक की मौत, रायगढ़ में आधीरात हुआ घमासान…  जांच में जुटी पुलिस
32 राज्यों व क्रेंद्र शासित प्रदेशों ने लागू की वन नेशन वन कार्ड योजना…. प्रवासी मजदूर कहीं से भी ले सकेंगे राशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
Next Article श्रीकंचनपथ 333 # 18 september 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?