ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : आईआईटी भिलाई की छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी, क्रेडिड कार्ड अपडेट कराने आया था कॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : आईआईटी भिलाई की छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी, क्रेडिड कार्ड अपडेट कराने आया था कॉल

By Mohan Rao
Published: February 9, 2025
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। आईआईटी भिलाई में पीएचडी कर रही एक छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने छात्रा को कॉल कर उनके क्रेडिट कार्ड को अपड़ेट करने व इंश्योरेंस सर्विस को डिएक्टिवेट करने की बात कही। कॉलर के साथ छात्रा ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा की और सामने वाले ने डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम ट्रांजेक्शन के माध्यम से पार कर दिया। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिवानी ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है। शिवानी ठाकुर आईआईटी भिलाई में पीएचडी कर रही है। उसने बताया कि 7 फरवरी को एक फोन आया और सामने वाले ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड को अपड़ेट करना है और इसमें इंश्योरेंस सर्विस एक्टिव है उसे भी हटाना है। छात्रा कॉलर के झांसे में आ गई और उसे क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ जानकारियां दे दी।

इसके बाद रात 8 बजे व 8.06 बजे दो बार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए 51,268.50 रुपए तथा 1,02,347.19 रुपए कुल 1 लाख 53 हजार 615.69 रुपए निकाल लिए गए। जैसे ही यह ट्रांजेक्शन हुआ समझते देर नहीं लगी कि अज्ञात कॉलर ने उससे ठगी की है। इसके बाद छात्रा शिवानी ठाकुर ने इसकी जानकारी बैंक को देकर कार्ड ब्लाक कराया। इसके बाद साइबर सेल भी ऑनलाइन कंपलेन दर्ज कराई है। अब इस मामले में जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

ब्रेकिंग न्यूज: लंबे समय बाद जिले में खुलेंगे जिम, सुबह व शाम के लिए जिला कलेक्टर ने यह दिया समय, शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे
लोन मोरेटोरियम पर सरकारी राहत: दो करोड़ तक के ऋण पर लगा ‘ब्याज पर ब्याज’ माफ होगा
Ambrane ने लॉन्च किया 20,000mAh क्षमता वाला MiniCharge 20 Powerbank, अब Flipkart पर उपलब्ध
राजिम माघी पुन्नी मेला-2021: कोविड-19 के चलते मेले में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ववत रखी जाएं
चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बीजापुर में एक और बड़ा एनकाउंटर… सुरक्षाबलों ने किया 12 नक्सलियों को ढेर… सुबह से जारी है फायरिंग
Next Article Bhilai Breaking : आईआईटी भिलाई की छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी, क्रेडिड कार्ड अपडेट कराने आया था कॉल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?