ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 को हटेगा लॉकडाउन? मोदी से मीटिंग के बाद अरुणाचल CM का दावा, फिर डिलीट किया ट्वीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

15 को हटेगा लॉकडाउन? मोदी से मीटिंग के बाद अरुणाचल CM का दावा, फिर डिलीट किया ट्वीट

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खतरे के कारण देश में लागू किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा करने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दावा किया कि लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो सकता है. लेकिन ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने इसे हटा दिया और बाद में एक सफाई पेश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की एक वीडियो साझा करते हुए पेमा खांडू ने लिखा, ‘लॉकडाउन 15 अप्रैल को पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होगा कि लोग सड़कों पर घूमने के लिए आजाद होंगे. कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए हर किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग इससे लड़ने के ही उपाय हैं’. इस ट्वीट को डिलीट करने के बाद पेमा खांडू ने एक और ट्वीट किया, जिसमें खंडन लिखा था. नए ट्वीट में पेमा खांडू ने लिखा, ‘लॉकडाउन के समय को लेकर किया गया पिछला ट्वीट एक ऑफिसर ने किया था, जिसकी हिंदी की समझ काफी लिमिटेड है. इसलिए ट्वीट को हटा दिया गया’. आपको बता दें कि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की थी. इस दौरान कोरोना वायरस के संकट, लॉकडाउन और मौजूदा हालात पर बात की गई थी. ये दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मसले पर मुख्यमंत्रियों से बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कई राज्यों ने अपनी-अपनी दिक्कतों को गिनाया. इसमें कई मुख्यमंत्रियों ने राज्यों की बकाया राशि को देने की अपील की, तो वहीं कुछ ने लॉकडाउन खत्म होने की तारीख पूछी. बता दें कि इससे पहले भी लॉकडाउन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये 21 दिनों से आगे के लिए भी बढ़ सकता है, जिसके बाद सरकार की ओर से सफाई पेश की गई थी कि अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है, बाजार-दफ्तर सबकुछ बंद रहेंगे. हालांकि, जरूरत के सामान की दुकानें खुली रहेंगी.

सीरम के बाद एस्ट्राजेनेका ने भी कहा- 2021 में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन
मुंबई में बम की दहशत: एक कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव… जांच में निकला फर्जी
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 की हो गई थी मौत, 200 की अटकीं थीं सांसें, ऐन वक्त पर मिल गई ‘संजीवनी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘मन की बात’ फेम ढाबा मालिक राहगीरों को फ्री में बांट रहे खाना
Next Article अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार भी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?