ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 साल का इंतजार खत्म: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, 2006 का है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

15 साल का इंतजार खत्म: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, 2006 का है मामला

By @dmin
Published: March 31, 2022
Share
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का 15 साल लंबा इंतजार उस वक्त खत्म हुआ जब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए भाई बहन साल 2006 में एक नाबालिग बच्ची को अगवा करने और फिर उसके दुष्कर्म के मामले में आरोपी हैं।

पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह और कमलजीत सिंह उर्फ कमलेश के रूप में हुई है। जोगिंदर चौथी तक पढ़ा है जबकि कमलेश पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है।

क्या है पूरा मामला
19 अप्रैल 2006 को पीडि़त बच्ची के पिता ने पुलिस में यह शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल 2006 को उसकी 13 वर्षीय बच्ची निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क स्थि अपनी दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में उन्होंने एक गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पीडि़ता के पिता ने अपनी शिकायत में जोगिंदर और कमलेश पर बेटी के अपहरण का आरोप भी लगाया था।

बाद में उन्होंने उनकी बेटी की तलाश के लिए जोगिंदर और कमलेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी गुजारिश की थी। उनकी शिकायत पर नांगलोई थाने में आईपीसी की धारा 375/06 363/34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने जोगिंदर और कमलेश के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ सके।

जांच के दौरान नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया गया और उसका मेडिकल कराने के बाद आईपीसी की धारा 366ए और 376 आरोपियों पर जोड़ी गई। पुलिस के कई प्रयास के बाद भी वह आरोपियों को नहीं पकड़ सकी जिसके बाद तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर 2009 को अपराधी घोषित कर दिया। बीते एक महीने से पुलिस यूपी और दिल्ली में आरोपियों को तेजी से ढूंढने में लगी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों का पैतृक गांव अलीगढ़ में है और इनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों अलीगढ़ के वजीरपुर स्थित अपने गांव में अक्सर उत्सवों में शामिल होने के लिए गुप्त रूप से जाते हैं। पुलिस को अपने मुखबिरों से पता चला कि जोगिंदर अब भी अविवाहित है और दिल्ली-एनसीआर में मिस्त्री का काम करता है, वहीं कमलेश की शादी हो गई है और वह दिल्ली में कहीं रहती है। इसके बाद से ही पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी और पहले जोगिंदर को गिरफ्तार किया फिर कमलेश को।

गिरफ्तारी के बाद जोगिंदर ने बताई पूरी कहानी
जोगिंदर ने पूछताछ के दौरान बताया कि मिस्त्री का काम करते हुए उसकी पीडि़त के पिता से जान-पहचान हो गई थी जो नांगलोई में ही रहते थे और खुद भी मजदूर थे। धीरे-धीरे आरोपी पीडि़ता से बात करने लगा और नौकरी दिलाने की बात कहने लगा। इसी तरह एक दिन वह पीडि़ता को अपने गांव ले गया और शादी की बात कहकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। उस वक्त पीडि़ता 13 साल की थी।

आरोपी ने पीडि़ता को शादी और पैसों जैसे बड़े-बड़े लालच दिए। तीन चार दिन बाद जब स्थानीय पुलिस की दबिश बढऩे लगी तो जोगिंदर ने पीडि़ता को अंजाम भुगतने की धमकी देकर उसे आनंद विहार बस स्टेशन पर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने अपने किसी भी रिश्तेदार से मिलना-जुलना छोड़ दिया और अपना ठिकाना लगातार बदलते रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें 15 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें
गुस्ताखी माफ: एक साथ दो कोर्स की दुविधा
संत रविदास परिसर में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण, महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
बजट से पहले बोले सीएम साय- विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट, प्रदेश को देगा नई गति
रायपुर एम्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल…. इस बीमारी से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के सात नए मामले, कोई मौत नहीं
Next Article महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?