ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं को भी पीटा, विरोध में हाइवे जाम, SDOP ने मांगी माफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNewsRajnandgaon

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं को भी पीटा, विरोध में हाइवे जाम, SDOP ने मांगी माफी

By @dmin
Published: October 10, 2022
Share
मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं को भी पीटा, विरोध में हाइवे जाम, SDOP ने मांगी माफी
मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं को भी पीटा, विरोध में हाइवे जाम, SDOP ने मांगी माफी
SHARE

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी. नवनिर्मित जिले में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हो गया। रात में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ग्रामीण के साथ पुलिस की झड़प हो गई। जिससे ग्रामीण भी पुलिस से भिड़ गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दस घंटे तक हाइवे जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर लगभग दस घंटे तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। दरअसल घटना जिले के मोहला की है। जहां पुलिस ने मूर्ति विसर्जन करने जा रही महिलाओं और बच्चों को तक नहीं बख्शा उन पर भी डंडे बरसा दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार रात में ही थाना के सामने मुख्य मार्ग में करीब 10 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। रविवार को 10 बजे तक ग्रामीण थाने के सामने बैठे रहे। जब एसडीओपी ने इस पूरे मामले पर ग्रामीणों से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह है पूरा घटनाक्रम
मोहला के ग्रामीण शनिवार रात को सरस्वती के मूर्ति का विजर्सन कर रहे थे। विजर्सन के दौरान डीजे व बैंड बाजा के साथ ग्रामीण नाच रहे थे। इस दौरान सड़क पर व्यवस्था बनाने पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और सड़क पर नाच रहे ग्रामीणों से यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने की बात कही। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी के चालक के साथ ग्रामीणों की हाथापाई हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पर तोडफ़ोड़ कर दिया।

आक्रोशित पुलिस वाले वहां से थाना पहुंचे और दलबल के साथ फिर विसर्जन यात्रा में पहुंच कर ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट व हाथापाई होती रही। पुलिस बल के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीण थाना के सामने पहुंचे और रात करीब डेढ़ बजे चक्काजाम पर बैठ गए। रविवार को एसपी अक्षय कुमार, एसडीओपी अर्जुन कुर्रे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम को खुलवाया।

एसडीओपी पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन चालक से विवाद बाद एसडीओपी अर्जुन कुर्रे दल बल के साथ पहुंचे थे और ग्रामीणों से मारपीट शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एसडीओपी कुर्रे व कुछ सिपाहियों पर बेवजह ही ग्रामीणों से जमकर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मौके पर महिला पुलिस भी पहुंची थी और महिलाओं से भी मारपीट की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओपी व दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

Judge Transfer : 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व डिस्ट्रिक्ट जजों का फेरबदल और प्रमोशन… हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
Bhilai : राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती स्पर्धा, नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
फ्लाईओवर के पिलरों पर सजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत चित्रकारी कर रही आकर्षित
रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग
Railway Breaking : गया और एलटीटी के बीच 23 अक्टूबर से चलेगी नई सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजुर्ग महिला चोर गिरफ्तार, दो साल से कर रही थी चोरी पर कभी नहीं हुआ शक… इस एक गलती ने पहुंचाया जेल
Next Article दुधिया रोशनी से नहाया नवीन कॉलेज व आईटीआई ग्राउंड, विधायक देवेन्द्र की पहल पर वर्षों की मांग हुई पूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?