ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 13 और मामले मिले, कुल मरीजों की संख्या 71 हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 13 और मामले मिले, कुल मरीजों की संख्या 71 हुई

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन से शुरू हुए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में एक ओर कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस स्ट्रेन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 71 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने बताया कि अब तक देश भर में अलग-अलग  प्रयोगशालाओं से नए यूके वेरिएंट के 71 सकारात्मक मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार तक देश में 58 मामले ही सामने आए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए सभी लोगों को उनके राज्यों में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके निकट संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों, परिवार के सदस्यों और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

The total number of cases infected with the UK strain of the Coronavirus now stands at 71: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/gLvsEFN1QC

— ANI (@ANI) January 6, 2021

मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे संक्रमित पाए गए अन्य लोगों के नमूनों के जीनोम सिक्वेंसिंग का काम भी चल रहा है। स्थिति पर लगातार सघन निगरानी बनी हुई है। नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर राज्यों को लगातार सलाह दी जा रही है।
मंगलवार को ऐसे 20 नए मामले मिले थे। ये सारे केस पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी में मिले थे। नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 10 विशेष प्रयोगशालाओं का समूह गठित किया गया है। अभी तक जो 58 मामले मिले हैं, उनमें से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में आठ और इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आईजीआईबी) में 11 मामले शामिल हैं। इसके अलावा, कोलकाता के कल्याणी में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोमेडिकल जेनोमिक्स (एनआईबीएमजी) में एक, पुणे स्थित एनआइवी में 25, हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बॉयोलॉजी (सीसीएमबी) में तीन, बेंगलुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान अस्पताल (निमहांस) में 10 केस पाए जा चुके हैं।

चिल्लाती रही महिला…. छह युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा : पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट, श्रीराम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी रिलीज
दुर्ग में जैन मुनियों का चातुर्मास… धर्म सभा में किया गुरुओं की महीमा का बखान…. संत गौरव मुनि बोले- जहां गुरु नहीं वहां जीवन शुरू नहीं
मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जिला अस्पताल दुर्ग के प्रसूति विभाग एक दिन में 25 मेजर आपरेशन कर नया कीर्तमान रचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi बारदानों की कमी पर पक्ष विपक्ष में बयानबाजी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा- दिल्ली जा कर करें बारदाने की मांग
Next Article इसरों के वैज्ञानिक का सनसनीखेज आरोप, तीन साल में तीन बार मारने की हुई कोशिश, जांच की मांग की इसरों के वैज्ञानिक का सनसनीखेज आरोप, तीन साल में तीन बार मारने की हुई कोशिश, जांच की मांग की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?