ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 साल बाद संजय दत्त और सुनील शेट्टी की जोड़ी करने वाली है वापसी, जल्द करेंगे नई फिल्म में एक साथ काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

12 साल बाद संजय दत्त और सुनील शेट्टी की जोड़ी करने वाली है वापसी, जल्द करेंगे नई फिल्म में एक साथ काम

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स की जोडिय़ां हैं जिन्होंने पर्दे पर हमेशा धमाल मचाया है और वो अपने प्रभाव से दर्शकों के पसंदीदा भी बने रहे. बहुत कम मौके आते हैं जब दो बड़े स्टार्स की जोड़ी हिट साबित हो. ऐसी ही एक जोड़ी है संजय दत्त और सुनील शेट्टी की है. ये दोनों लंबे अरसे बाद एक साथ एक फिल्म में काम करते नजर आने वाले हैं. संजय और सुनील एक साथ आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘नो प्रॉब्लम में दिखे थे. इन दोनों ने एक साथ ‘कांटे, ‘दस और ‘शूटआउट एंड लोखंडवाला जैसी हिट फिल्मों में काम किया था. अब लंबे समय बाद इन दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिल रहा है.

सुनील शेट्टी ने अपने संजय दत्त के इतने लंबे अंतराल पर काम करने के बारे में बात की उनका कहना था कि वो भले ही कई सालों से एक साथ काम नहीं कर पा रहे थे लेकिन उनकी ऑफ स्क्रीन दोस्ती बेहतरीन है. एक रिपोर्ट में सुनील शेट्टी ने बताया कि हम दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है. मुझे लगता है ये फिल्म हमारे व्यक्तिगत संबंधों पर आधारित है. हम जैसे पहले मिलते और दिखते थे वैसे ही दिखेंगे. कूल और कैजुअल ऑन-स्क्रीन भी. उन्होंने अपने साउथ फिल्मों में काम करने को लेकर भी बातचीत की और बताया कि वो कैमियो और साउथ फिल्मों में काम का आनंद ले रहे थे.

आपको बता दें, संजय दत्त तो फिल्मों में लीड भूमिकाओं में एक्टिव रहे हैं लेकिन सुनील पिछले कुछ वक्त से अलग-अलग भाषाओं के सिनेमा में या तो कैमियो या साइड रोल में नजर आए हैं लेकिन अब वो भी फिल्मों में एक्टिव होने वाले हैं. ये दोनों एक्टर अब साउथ की फिल्मों में भी प्रभावी हैं. संजय दत्त जहां ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ के दूसरे पार्ट में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं वहीं सुनील शेट्टी हाल भी में रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म ‘मराक्कर में दिखाई दिए थे. इसके पहले भी सुनील कई साउथ फिल्मों में काम करते नजर आए थे. संजय दत्त पिछले साल ही ओटीटी पर रिलीज हुई ‘भुज और उसके पहले ‘सड़क 2 में दिखे थे. अब यह जोड़ी एक साथ एक फिल्म में धमाका करने के लिए तैयार है.

किसान आंदोलन: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात…. पंजाब व हरियाणा में रेल ट्रैक पर बैठे किसान
पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
Big Breaking : पिता व फुफा से तंग सगी बहनों ने घर छोड़ा, शिकायत हुई तो इस हालत में मिली बहनें… किए चौंकाने वाले खुलासे
महापौर परिषद की बैठक: भिलाई को एक नई पहचान दिलाने पर अहम निर्णय, निगम के लिए नए लोगो-मोनो का होगा सृजन
UPI से कैश ट्रांसफर कराकर दो दुकानदारों को लगाया 50 हजार का चूना, पुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में यहां स्थापित होगी अमर जवान ज्योति…
Next Article हत्याकाण्ड का खुलासा… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, देनदारी से बचने रचि थी साजिश, हुए गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?