ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से है खास रिश्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से है खास रिश्ता

By Sonu Sahu
Published: February 22, 2023
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मधु शाह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह इंडस्ट्री में 12 साल बाद कमबैक कर रही हैं। मधु ने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में अजय देवगन और मधु की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद ही अभिनेत्री अचानक इंडस्ट्री से गुमनाम हो गई थीं।

अब लंबे समय के इंतजार के बाद वह सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म ‘गेम ऑन’ से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में अभिनेत्री काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। अब फैंस के बीच अभिनेत्री को दोबारा पर्दे पर देखने का उत्साह बढ़ गया है।

12 साल तक मधु हिंदी फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं। सोशल मीडिया पर मधु काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पुरानी और नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इतने साल में मधु का लुक पहले से काफी बदल गया है। 53 साल की मधु अब पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। इन 12 साल के दौरान अभिनेत्री ने साउथ फिल्मों में अपना काम जारी रखा। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया।

मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। अभिनेत्री का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था। ‘फूल और कांटे’ रिलीज होने के बाद दर्शक मधु की सुंदरता और उनके भोलेपन के दीवाने हो गए थे। इस फिल्म से वह रातों रात फेमस हो गई थीं। मधु को मनी रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म में मधु ने अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिलजले’, ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’, ‘रावण राज’, ‘उड़ान’, ‘हथकड़ी’, ‘यशवंत’ और ‘पहचान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ थी।

मधु का बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और हेमा मालिनी के साथ भी खास रिश्ता है। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी कि मधु, हेमा मालिनी की कजिन बहन हैं। मधु जूही चावला के पति जय मेहता की भी कजिन हैं। इस रिश्ते से जूही अभिनेत्री की भाभी लगती हैं।

रायपुर में 11 वें माले से गिरी 12वीं की छात्रा, मौके पर मौत… जांच में जुटी पुलिस
विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
Durg Crime : हार्डवेयर दुकान में चोरी, नगदी सहित सीसी कैमरा, डीवीआर व राउटर तक उठा ले गए बदमाश
ट्रेन में रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने जारी किया ये आदेश
लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 130 # 22 February 2023
Next Article चेहरा ही नहीं, बॉडी स्किन की ड्राईनेस पर ध्यान देना भी है जरूरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?