ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2023
Share
विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
SHARE

48 लाख की लागत से हो रहा निर्माण, सर्व सुविधा युक्त होगी लाइब्रेरी, ई बुक के साथ ही वाईफाई की भी होगी सुविधा
भिलाई। दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास में बनाया जा रहा है। करीब 48 लाख की लागत से बन रहे इस डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जो विद्यार्थी आईएएस से लेकर रेलवे, बैंक, एसएससी आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे युवाओं को अपने लक्ष्य की तैयारी करने में यह लाइब्रेरी पूरी तरह से लाभदायक साबित होगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहले से इस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किय जा रहा है। जिसका 50 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर के विकास के साथ ही शिक्षा और खेल जगत में भी विकास की नई नई गाथाएं लिख रहे हैं। शहर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क, नाली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रख कर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है। जिसके तहत काम भी तेजी से चल रहा है। इस लाइब्रेरी में लाखों ई बुक्स रहेगी। सीजीपीएससी, यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम से लेकर बैंक, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जरूरी किताबें भी युवाओं को यहां बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा कोर्स से संबंधित किताबें भी होंगे। ताकि युवाओं, छात्र-छात्राओं को जरूरी सभी प्रकार की किताबें यहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां अन्य सभी प्रकार की किताबें भी यहां होगी। डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही यहां सामान्य लाइब्रेरी भी होगी।

model pic

दो मंजिला होगा लाइब्रेरी
लाइब्रेरी के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अबतक करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। भवन दो मंजिला होगा। भवन भी सर्व सुविधा युक्त होगा। भवन पूरी तरह से एयर कंडिशनर रहेगा। बाहर के गाड़ी मोटर की आवाज अंदर ना जाए और बच्चे अंदर लाइब्रेरी में बैठ कर शांत माहौल में बैठ कर आराम से पढ़ाई कर सकें। इसकी भी पूरी सुविधाएं होगी। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां अन्य सुविधाएं को लेकर काम शुरू किया जाएगा।

model pic

वाईफाई की भी सुविधा होगी
डिजिटल लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं है। जैसे वर्तमान समय में सबसे जरूरी वाईफाई की भी सुविधाएं होगी। ताकि बच्चे आसानी से ई बुक्स पढ सकें। इसके अलावा यहां प्रिंटर आदि की भी सुविधाएं होगी। ताकि विद्यार्थी चाहे तो जरूरी कोर्स की पुस्तक आदि प्रिंट कर सकें। इस लाइब्रेरी से 10 लाख से अधिक ई बुक्स होंगे।

शिक्षा में ना आए बांधा इसलिए बना रहे लाइब्रेरी
लाइफ में पढ़ाई बहुत जरूरी है। किताबें सबसे अच्छे मित्र होते है और हमें हर लाइफ में आगे बढऩे की प्रेरणा देते है। हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे शहर के बच्चे पढ़ लिख कर तरक्की करें। देश और दुनिया में हमारे शहर और प्रदेश का नाम रौशन करें। उनकी शिक्षा में कोई कमी ना हो, पढ़ाई अच्छे से कर सकें। सभी तरह की पुस्तकें बड़ी आसानी से पढऩे के लिए मिल सकें। इसी उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई

छत्तीसगढ़ में 53 एएसआई बने एसआई, डीजीपी ने जारी किया आदेश… देखें सूची
तालिबान को अबतक का सबसे बड़ा झटका; आईएस ने मेन कमांडर को मार गिराया, पाक के गुलाम हक्कानी की टूटी कमर
पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिए : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
CG में पकड़ाए डीजल चोर : आधी रात को सड़क पर खड़े वाहनों से निकालते थे डीजल, 700 लीटर जब्त
दुर्ग में कांग्रेस नेता के फार्म हाउस में पकड़ाई 500 पेटी शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार… चुनाव में बांटने की थी तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल
Next Article सीसीसीएआई का 'चेम्बर हमारा है' पर हुई चर्चा, व्यापारियों की जानी समस्याएं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कैलाश हुए सम्मानित सीसीसीएआई का ‘चेम्बर हमारा है’ पर हुई चर्चा, व्यापारियों की जानी समस्याएं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कैलाश हुए सम्मानित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?